Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग के खाते से 10 मिनट में उड़े 10 लाख:लखनऊ में बैंक अधिकारी बनकर जालसाजों ने किया था फोन, बैंक डिटेल लेकर खाता किया खाली

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर जालसाजों ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनके खाते से 10 लाख रुपए उड़ा दिए। जालसाजों ने घटना को सिर्फ 10 मिनट में अंजाम दिया। पीड़ित ने इस मामले में बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। फैजाबाद रोड स्थित स्प्रिंग ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी मनीष चन्द्र वर्मा ने बताया कि 20 फरवरी की शाम करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उनसे उनके खाते सेविंग, डेबिट कार्ड की जानकारी अपडेट करने की बात कही। बातों में उलझाकर जालसाज ने खाते और कार्ड की पूरी डिटेल हासिल कर ली। इसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से 10 लाख रुपए निकल गए। पीड़ित को जब मैसेज अलर्ट मिला तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। 10 मिनट में साइबर सेल को दी सूचना मनीष वर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत साइबर सेल से संपर्क किया। लेकिन तब तक रकम निकल चुकी थी। बीबीडी थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में जमीन विवाद, 5 लोग घायल:पुलिस ने 6 महिलाओं सहित 10 पर मुकदमा दर्ज किया
    Next Article
    पुष्पा की हीरोइन की शादी के बाद एयरपोर्ट पहुंचे मेहमान:दूल्हा-दुल्हन भी उदयपुर एयरपोर्ट जाने के लिए होटल से निकले; एनिमल के डायरेक्टर भी दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment