Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल 500 से 8000:झूले, पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख समेत पूजा-श्रृंगार के सामान की खरीदारी तेज

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पूजा-श्रृंगार का सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, हालांकि रक्षाबंधन के तुरंत बाद जन्माष्टमी होने के कारण अभी बाजारों में अपेक्षाकृत कम भीड़ है। दुकानदारों को उम्मीद है कि जन्माष्टमी करीब आने के साथ अगले एक-दो दिनों में खरीदारी में तेजी आएगी। उनके मुताबिक, इस बार पिछले साल की तुलना में जन्माष्टमी से जुड़े सामान की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार लड्डू गोपाल के कपड़े, झूले, सिंहासन और पूजा-श्रृंगार का सामान खरीद रहे हैं। मथुरा के लड्डू गोपाल 500 से 8 हजार रुपए तक बाजार में मथुरा के लड्डू गोपाल 500 से 8 हजार रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं। श्रृंगार का सामान 50 से 1,000 रुपए, झूले 200 से 3,000 रुपए और सिंहासन 100 से 1,000 रुपए तक में मिल रहे हैं। इसके अलावा पीतल की गाय 500 से 1,500 रुपए, माला 5 से 1,000 रुपए और पगड़ी 5 से 400 रुपए तक की कीमत में बिक रही है। राधा-कृष्ण की पोशाकें 100 से 500 रुपए तक में उपलब्ध हैं। मोरपंख, मटकी और बांसुरी समेत सजावटी सामान भी दुकानों पर मोरपंख, मटकी, बांसुरी और अन्य सजावटी सामान भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। दुकानदारों ने अलग-अलग बजट वाले ग्राहकों के लिए कई तरह के विकल्प उपलब्ध कराए हैं। लोग अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल के लिए पोशाक और श्रृंगार का सामान खरीद रहे हैं। चौक से राहुल चौराहे तक सजेंगी झांकियां जन्माष्टमी के मौके पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा समेत कई स्थानों पर आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इन स्थानों पर पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस लाइन मंदिर और मनगढ़ धाम में भी तैयारियां पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की सजावट इस बार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं मनगढ़ धाम में जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बाजारों में खरीदारी के साथ मंदिरों और झांकियों की तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंकित बालियान की हत्या की साजिश दो साल पहले रची:कनाडा से धमकी मिली, शूटर पकड़े गए फिर भी होतर रेकी
    Next Article
    रामनगरा में तेंदुए को पकड़ने पिंजरे में बांधा बकरा:आहट से गांवों में सतर्कता बढ़ी, वन विभाग ने निगरानी तेज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment