Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई:दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 25 किलो गांजा बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीठलपुर पट्टी क्षेत्र के पास से दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 25 किलोग्राम गांजा, एक कार और कुछ नकदी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार गौतम (39) के रूप में हुई है, जो अंतपुर थाना मांधाता, प्रतापगढ़ का निवासी है और वर्तमान में बवाना, दिल्ली में रहता है। दूसरा आरोपी मेहराज पुत्र इरशाद है, जो जैथरा, एटा का निवासी है और दल्लूपुरा, दिल्ली में रहता है। पुलिस पूछताछ में रोहित गौतम ने बताया कि वह दिल्ली में किराए पर कार चलाता था। इसी दौरान उसकी पहचान गांजा तस्करी करने वाले कुछ लोगों से हुई। बाद में उसकी मुलाकात मेहराज से हुई और दोनों ने मिलकर ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बेचने की योजना बनाई। योजना के तहत, 12 मार्च को दोनों एक कार से ओडिशा पहुंचे। वहां उन्होंने गजपति जिले के मोहाना क्षेत्र से स्थानीय लोगों से गांजा खरीदा और उसे कार में लोड कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मेहराज ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में कबाड़ी का काम करता है। रोहित के कहने पर उसने गांजा खरीदने के लिए पैसों का इंतजाम किया था। वह इस गांजे को दल्लूपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बेचने वाला था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित गौतम वर्ष 2023 में मैनपुरी में भी गांजा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौनी मंदिर में 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह:जालौन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए सात फेरे, विधायक ने आशीर्वाद दिया
    Next Article
    लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद के बयान पर छिड़ी बहस:बोले-'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं, जूता बनाना भी जानते हैं उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment