Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौनी मंदिर में 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह:जालौन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए सात फेरे, विधायक ने आशीर्वाद दिया

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के राठ रोड स्थित मौनी मंदिर परिसर में मां संकटा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी वर-वधुओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। मलोले महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए और विवाह की समस्त परंपराएं पूरी की गईं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर ऐसे पुनीत कार्यों में सहयोग करना चाहिए। वहीं उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसी पहलें सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं और दहेज जैसी कुप्रथाओं पर भी अंकुश लगाने में सहायक होती हैं। उन्होंने मंदिर समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। विवाह उपरांत समिति द्वारा सभी 51 नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री एवं उपहार भेंट किए गए, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत में सहयोग मिल सके। अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के संरक्षक महेंद्र सेठ, रामआसरे भाईजी, डॉ. संतोष खरया, बसंत महेश्वरी, संजय दुबे, राकेश पालीवाल, राकेश बाबू गुप्ता, ब्रजेश कुमार गुप्ता, तुलसीराम सोनी, जेपी राजपूत, राजेश गुप्ता एवं अवधेश तिवारी ‘लालू’, विनोद श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, संजय गुप्ता, राजेश कंथरिया, हरिकिशोर गुप्ता ‘रिप्पू’, मनोज दुबे, दिलीप सोनी, कन्हैया गुप्ता, राजू कुरकुरू, अंकित तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, विक्की पाठक, शिवराम गुप्ता, नरोत्तम दास सटल्ली, डॉ. नरेश वर्मा, शरद महेश्वरी, अमित गुप्ता, सोनू तिवारी और आशीष गुप्ता समेत अन्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 3.37 करोड़ के बस स्टेशन का लोकार्पण:मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिखाईं 5 बसों को हरी झंडी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कार्रवाई:दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 25 किलो गांजा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment