Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में रामकथा के लिए युवक कर रहा दंडवत यात्रा:धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए युवक की अनोखी आस्था, जगह-जगह पुष्पवर्षा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। इसी बीच मधवापुर गांव के रहने वाले युवा गोलू सरोज अपनी अनोखी भक्ति के कारण चर्चा में हैं। वह श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए ज्वाला देवी मंदिर से बेंती राजभवन तक दंडवत यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में पुष्पवर्षा कर किया स्वागत गोलू सरोज की दंडवत यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका माल्यार्पण किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। लोग उनकी यात्रा और समर्पण की चर्चा कर रहे हैं। राजा भैया ने दी शुभकामनाएं गोलू सरोज की दंडवत यात्रा की जानकारी मिलने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। गोलू की यह यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में यात्रियों से भरी टैक्सी पलटी:6 से ज्यादा लोग घायल, पुलिस ने जीप से पहुंचाया अस्पताल
    Next Article
    प्रयागराज में खुली गटर में गिरने से बची बच्ची, VIDEO:दूध लेकर जा रहे व्यक्ति ने बचाया, विभाग से गटर ढकवाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment