Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शारदा नहर में डूबे तीन बच्चे:नहाते समय हादसा, दो लोगों को बचाने में तीसरा भी बहा, गोताखोर कर रहे तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शारदा सहायक खनवारी नहर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। खंडवारी नागपुर गांव निवासी राम नरेश की बेटियां आंचल (14) और रिया (12) के साथ अनिल पटेल की बेटी मोहनी (लगभग 12 वर्ष) शारदा सहायक नहर में नहाने गई थीं। नहाते समय तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान डांडिया गांव का सतीश यादव (17) श्रीकृष्ण यादव का पुत्र है। वह भी नहर में नहा रहा था। उसने बच्चों को डूबते देखा और उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, पैर से विकलांग होने के कारण वह बच्चों को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112, संग्रामगढ़ थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से बच्चों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक ग्रामीण भी नहर में बच्चों की खोजबीन करते रहे, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस और राहत टीमें लगातार नहर में लापता बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजगैन क्षेत्र में नहर में मिला महिला का शव:मुड़ेरा गांव के पास ग्रामीणों ने देखा, शिनाख्त में जुटी पुलिस
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के बांसी-धानी मार्ग पर कार-बाइक टक्कर:दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने कार कब्जे में ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment