Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर के बांसी-धानी मार्ग पर कार-बाइक टक्कर:दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने कार कब्जे में ली

    2 hours ago

    1

    0

    गुरुवारको दोपहर को 1 बजे बांसी-धानी बाईपास मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना सेमरा मुस्तहकम गांव के पास कसीरन कॉलेज के सामने हुई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार धानी की ओर से बांसी जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों किशोर बांसी से धानी की तरफ आ रहे थे। कसीरन कॉलेज के सामने पहुंचते ही दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों की पहचान अंश त्रिपाठी (पुत्र विशाल) और निरहू (पुत्र सजनू) के रूप में हुई है। दोनों खेसराहा थाना क्षेत्र के बनौली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और नाबालिग हैं। दुर्घटना के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खेसराहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में कार और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में शारदा नहर में डूबे तीन बच्चे:नहाते समय हादसा, दो लोगों को बचाने में तीसरा भी बहा, गोताखोर कर रहे तलाश
    Next Article
    मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:जालौन में होली के बीच परिवार में मातम, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment