Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल:शंकराचार्य पर लगे आरोपों पर बोले- यह बड़े लोगों की बात है, टिप्पणी करना ठीक नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का प्रतापगढ़ पहुंचने पर अपना दल (एस) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने बुधवार दोपहर करीब चार बजे नवनिर्मित मांधाता नगर पंचायत कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित जनसभा में मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव के लिए पार्टी का रोडमैप साझा किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में अपना दल (एस) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री आशीष पटेल ने विधायक पल्लवी पटेल पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'डॉक्टर सोने लाल पटेल अगर होते तो दूसरे के सिंबल पर कभी चुनाव नहीं लड़ते। इस बात को हर कार्यकर्ता जानता है और उसका पालन भी करता है। इसके अलावा कोई टिप्पणी करना मुझे उचित नहीं लगता।' उल्लेखनीय है कि पल्लवी पटेल कौशांबी से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं। मंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, इसे पारिवारिक और राजनीतिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे आरोपों के सवाल पर मंत्री ने टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने कहा, 'यह बड़े लोगों की बात है, इस पर मेरे जैसे छोटे आदमी द्वारा किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित प्रतीत नहीं होता है।' मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और कार्यक्रम स्थल पर लंबे समय तक राजनीतिक चर्चाएं जारी रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिया सुन्नी वक्फ बोर्ड विलय की याचिका खारिज:पूर्व शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने दायर की थी याचिका , अली जैदी ने फैसले का स्वागत किया
    Next Article
    कौशांबी में लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला:परिजनों ने फोटो देख कपड़ों से की पहचान, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment