Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में लापता युवक का रेलवे ट्रैक पर शव मिला:परिजनों ने फोटो देख कपड़ों से की पहचान, जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में तीन दिन से लापता एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। परिजनों ने युवक की पहचान उसके कपड़ों से की। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के नया बाजार, भरवारी कस्बे के निवासी 25 वर्षीय संजय केसरवानी उर्फ गोलू पुत्र राजेश केसरवानी के रूप में हुई है। संजय एक व्यापारी था। तीन साल पहले हुई थी शादी परिजनों के अनुसार, संजय की शादी तीन साल पहले प्रयागराज के मुट्ठीगंज की राशि केसरवानी से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इस कारण संजय की पत्नी राशि मंझनपुर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जबकि संजय घर पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठता था। मोहल्ले वालों ने बताया कि तीन दिन पहले घर में किसी विवाद के बाद संजय लापता हो गया था। बुधवार शाम को जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें तीन दिन पहले रोही बाईपास पुल के नीचे मिले एक शव की तस्वीर दिखाई। तस्वीर देखते ही परिजनों ने संजय की पहचान कर ली। मृतक संजय केसरवानी का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ पहुंचे कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल:शंकराचार्य पर लगे आरोपों पर बोले- यह बड़े लोगों की बात है, टिप्पणी करना ठीक नहीं
    Next Article
    ओडिशा के सीएम पहुंचे प्रयागराज:नैनी परमार्थ में जगन्नाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment