Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई:बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़, 12 घूसें और 18 लातें मारी, पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। 47 सेकेंड में युवक को 25 थप्पड़, 12 घूसें और 18 लातें मारी गई। आरोपियों ने युवक को अपनी चप्पल भी चटवाई। पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को उसके घर के पास फेंक आए। जहां से परिजन उसे उठाकर ले गए। यह मामला थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा का है। दोनों आरोपियों में से एक गांव के प्रधान का बेटा है और दूसरा भतीजा है। वहीं जो वीडियो बना रहा है, उसे गांव का प्रधान बताया जा रहा है। वीडियो सोमवार दोपहर का है। पीड़ित खुद को छोड़ने के लिए बोलता रहा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं पीड़ित जमीन पर अधमरी हालत में पड़ा हुआ है। वो हाथ जोड़कर खुद को छोड़ने की बात कह रहा है। आरोपियों से माफी मांग रहा है। पीड़ित से गाली-गलौज भी किया गया है। वहीं एक आरोपी पीड़ित को मारते-मारते इतना थक गया कि जाकर बेड़ पर लेट गया। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित को घर में बंधक बनाकर पीटा पीड़ित युवक की पहचान आशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पीड़ित आशु पर मकान खाली करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। फिर बेरहमी से पीटा। वहीं गांव का प्रधान हरवीर वीडियो बनाता रहा। दोनों अधमरी हालत में उसे उसके घर के पास फेंक आए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले में एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित आशु मजदूरी करता है। इन लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आशु की पिटाई की गई है। …………………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- प्रयागराज में 4 मंजिला होटल में भीषण आग:12 लोग अंदर फंसे, सभी को बचाया; ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद हादसा प्रयागराज में चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। होटल में 12 लोग फंस गए। दमकल कर्मियों ने सभी को बचा लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इसी आग ने होटल में लगी लकड़ी को पकड़ लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर ने बच्चों को 350 रुपए में बेचे अश्लील वीडियो:खातों में मिले 2.5 करोड़, टेलीग्राम पर अपलोड करता था; हरदोई पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    एलएलबी छात्रा से रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला:गाजियाबाद जेल से छूटते ही समर्थकों ने फूल बरसाए, कंधे पर बैठाकर बाहर लाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment