Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर ने बच्चों को 350 रुपए में बेचे अश्लील वीडियो:खातों में मिले 2.5 करोड़, टेलीग्राम पर अपलोड करता था; हरदोई पुलिस ने पकड़ा

    14 hours ago

    1

    0

    हरदोई पुलिस ने बच्चों को अश्लील वीडियो बेचने वाले 28 साल के इंजीनियर को पकड़ा है। उसने टेलीग्राम चैनल बना रखा था। चैनल को सब्सक्राइब कराकर एक अश्लील वीडियो 350 रुपए में बेचता था। उसके ग्राहकों में ज्यादातर बच्चे हैं, जो 8वीं से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट हैं। उनकी उम्र 12 से 17 साल के बीच है। इस पूरे मामले का पता तब चला, जब हरदोई के रहने वाले एक युवक ने इसी टेलीग्राम चैनल पर खुद का AI जनरेटेड अश्लील वीडियो देखा। इसके बाद उसने चैनल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू की और चैनल के मालिक विकास सिंह तक जा पहुंची। इसके बाद पुलिस 17 मई की रात दबिश देकर उसे प्रयागराज से उठाकर हरदोई ले आई। जांच में विकास सिंह के 3 बैंक खातों में करीब ढाई करोड़ रुपए मिले। अब पूरा मामला विस्तार से प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में न्यू मार्केट बंबरौली है। यहां के 23F/9f मकान में रहने वाले नंदकिशोर एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। उनके बेटे विकास ने प्रयागराज के यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक किया है। विकास पर आरोप है कि वह सोशल साइट्स पर चल रहे अश्लील वीडियो के स्क्रीनशॉट लेता था। इसके बाद गूगल लेंस के जरिए वीडियो अपलोड करने वाले सोर्स का पता लगाता था। फिर वहां से फ्री में वीडियो डाउनलोड करता था। इसके बाद अपने टेलीग्राम चैनल पर वही अश्लील वीडियो पोस्ट करता था। चैनल को सब्सक्राइब करने वाले लोग ही उसके ग्राहक होते थे। बताया जाता है कि उसके टेलीग्राम चैनल से ज्यादातर नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राएं जुड़े थे। एक युवक की शिकायत से सामने आया पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, हरदोई के रहने वाले एक युवक ने अप्रैल महीने में क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि उसका एक AI जनरेटेड अश्लील वीडियो टेलीग्राम चैनल पर अपलोड है। पुलिस ने इसकी जांच की और कड़ियां जोड़ते हुए विकास के चैनल तक पहुंची। इस चैनल पर अश्लील वीडियो को बेचने से जुड़ा मामला सामने आया। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद मामला पकड़ में आया इसके बाद पुलिस ने एक मुखबिर से चैनल को सब्सक्राइब कराया। फिर वहां से वीडियो लेने की पूरी प्रकिया जानी। तब चैनल से जुड़ी सारी गतिविधियां सामने आ गईं। मुखबिर ने एक वीडियो डाउनलोड करने का प्रयास किया, तो एडमिन की तरफ से एक वीडियो के एवज में 350 रुपए की डिमांड की गई। जब मुखबिर ने खाते की डिटेल मांगी, तो विकास ने अपने HDFC बैंक के खाते और IFSC कोड की डिटेल दे दी। यह खाता विकास सिंह का निकला। यहीं से पुलिस विकास तक जा पहुंची। नाबालिग छात्र-छात्राएं खरीद रहे थे अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही साइबर सेल की टीम ने पाया कि विकास ऐसे ही 2 से ज्यादा चैनल चलाता है। जिन लोगों ने सब्सक्रिप्शन ले रखा था, उनमें ज्यादातर नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राएं हैं। इसके बाद शहर कोतवाली में तैनात एसआई रोशन सिंह ने 17 मई (रविवार) की रात साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दो से ज्यादा चैनल एक्टिव मिले टेलीग्राम पर Ddose007.netoffitial, Ddose007.netALL और अन्य नाम से चैनल बने हैं। इन्हीं चैनलों पर अश्लील वीडियो-फोटो का गंदा धंधा चल रहा था। आरोपी विकास सिंह इस धंधे में लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस को यह भी पता चला कि विकास के एचडीएफसी के अलावा दो और खाते हैं। तीनों खातों में कुल मिलाकर करीब 2.5 करोड़ रुपए हैं। शक है कि इंजीनियर ने इतनी रकम इन्हीं चैनलों के जरिए अश्लील वीडियो बेचकर कमाई होगी। पुलिस की जांच में पता चला है कि विकास सिंह को जल्द अमीर बनने का शौक था। वह कम उम्र में महंगे शौक रखने लगा था। इसीलिए देर रात अपने लैपटॉप और मोबाइल के जरिए गंदे वीडियो अपलोड करता था। फिर वीडियो बेचकर पैसे कमाता था। विकास के पास से 2 महंगे मोबाइल और एक लैपटॉप मिला है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया- आरोपी 350 रुपए लेकर वीडियो बेचता था। ज्यादातर नाबालिग बच्चों को वीडियो बेचे जाते थे। उसने टेलीग्राम पर कई चैनल बना रखे थे। इसी के जरिए अपना व्यापार चलाता था। खाते में जो धनराशि मिली है, उसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोपी विकास सिंह को जेल भेज दिया गया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत, ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सरकारी टीचर और इंजीनियर भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    21–22 मई को होगी चीनी उद्योग के भविष्य पर चर्चा:10 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, बायो प्लास्टिक पर भी होगा मंथन
    Next Article
    प्रधान के बेटे ने युवक को पीटा, चप्पल चटवाई:बुलंदशहर में 47 सेकेंड में 25 थप्पड़, 12 घूसें और 18 लातें मारी, पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment