Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानी वर्चस्व लेकर विवाद में मारपीट, वीडियो:6 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चंगेरिया (डीहा) गांव में प्रधानी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें दबंगों द्वारा प्रधान प्रतिनिधि सौरभ प्रताप उर्फ भोलू सिंह के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना बीती 18 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि सौरभ प्रताप सिंह ने करनैलगंज कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने योगेश राजपूत, सूरज अवस्थी, संतोष मिश्रा, संतोष अवस्थी, रामू दीक्षित, कार्तिक दीक्षित सहित छह नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में आरोप है कि ये सभी आरोपी पहले से षड्यंत्र रचकर बंदूक, कट्टे, भाला, गंडासा और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे थे। पीड़ित सौरभ प्रताप सिंह के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उनके परिजन बरखू, सोनू और प्रमोद उन्हें बचाने दौड़े तो हमलावरों में से सूरज अवस्थी और योगेश राजपूत ने सौरभ को जान से मारने की नीयत से अवैध कट्टे से फायर कर दिया। सौरभ ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाने के लिए जमीन पर गिरा दिया जिससे गोली उनके ऊपर से निकल गई। गांव के अन्य लोगों के मौके पर जुटने पर हमलावर खुद को घिरता देख वहां से भाग निकले। भागते समय उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। करनैलगंज पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है लेकिन मारपीट के आरोपों को लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा कहीं कोई फायरिंग नहीं की गई है। आपसी प्रधानी वर्चस्व को लेकर के गाली गलौज और मारपीट हुआ है मारपीट और गाली गलौज को लेकर के पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अभी तक जांच के दौरान किसी भी पक्ष के द्वारा फायरिंग किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से बरसाना के लिए 150 बसें चलेंगी:लठमार होली के लिए विशेष इंतजाम, एक्स्ट्रा स्टाफ तैनात रहेगा; हर घंटे मिलेगी बस
    Next Article
    धघैटा गांव से शराब ठेका हटाने की मांग:ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आबादी के बीच ठेका संचालित होने पर जताई आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment