Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'प्रधानमंत्री की फोटो लगाकर अतिक्रमण किया':LDA में शिकायतें; 24 साल किस्त जमा करते रहे, प्लॉट पर स्कूल बन गया

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में गुरुवार को जनता अदालत में कई तरह की शिकायतें पहुंचीं। किसी ने LDA के अधिकारियों तो किसी ने अपने सगे-संबंधियों पर गंभीर आरोप लगाए। गोमतीनगर विस्तार से पहुंचीं एक महिला ने आरोप लगाया कि LDA के अधिकारी बार-बार शिकायत के बावजूद उनके मोहल्ले से अतिक्रमण नहीं हटवा पा रहे हैं। एक व्यक्ति ने अपनी बहन पर आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज के जरिये उसने (बहन ने) उनकी जमीन बेच दी है। जानकीपुरम से पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा- LDA ने अपनी योजना में उनकी जमीन लेकर उसके एवज में मिला चबूतरा दूसरे के नाम कर दिया। वहीं, एक नेत्रहीन फरियादी ने कहा- मैं 24 साल तक प्लॉट की किस्त जमा करता रहा, वहां पर अब स्कूल बन गया। अब पढ़िए जनता ने जो शिकायतें कीं- प्लॉट लिया, किस्त जमा की लेकिन रजिस्ट्री दूसरे के नाम हुई मेहरबान (सितारा बेगम) ने कहा- 2001 में शारदानगर योजना रजनीखंड लखनऊ में EWS में मुझे प्लॉट आवंटित हुआ था। उसकी किस्त 2024 तक देता रहा। इसे पूरा करने के बाद रजिस्ट्री कराई। यहां (LDA) के अधिकारी बोल रहे हैं कि इस रजिस्ट्री में कब्जा दे दिया गया है, जबकि मुझे कब्जा नहीं मिला और वहां स्कूल बन गया है। कुल 330 वर्गफीट जमीन है। उसमें अब 3 मकान भी बन चुके हैं। 3 लोगों ने कब्जा कर लिया है। अभी मेरे रहने के लिए दूसरी जगह है लेकिन खरीदे प्लॉट पर स्कूल चल रहा है। मैंने 3.50 लाख रुपए में रजिस्ट्री कराई थी। मैं पुलिस के पास गया, यहां वीसी साहब से मिला लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ‘दोनों भाई-बहन नाबालिग थे, उसके बावजूद जमीन बेची’ LDA की जनता अदालत में पहुंचे अमीनाबाद निवासी जसविंदर सिंह ने कहा- माता-पिता के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन रमनिक कौर ने 2015 में ट्रांसपोर्टनगर स्थित प्लॉट संख्या एस-165 को उनकी और दूसरी बहन अमृत कौर की सहमति के बिना एक पंजीकृत असाइनमेंट डीड के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया। उस समय दोनों भाई-बहन नाबालिग थे और संबंधित संपत्ति एलडीए की लीजहोल्ड संपत्ति थी। उसके बावजूद जमीन बेची गई। जसविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि इस कथित षड्यंत्र में कई रिश्तेदारों और अन्य लोगों की भी भूमिका रही है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामला न्यायालय और संबंधित विभागों के समक्ष उठाया गया है। कॉलोनी के सामने से नहीं हट रहा अतिक्रमण गोमतीनगर विस्तार वैष्णवखंड की जनकल्याण समिति की अध्यक्ष नीलिमा जोशी भी शिकायत लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गोमतीनगर विस्तार में भवन संख्या-213, 214, 138, 139, 140, 141, 142 के सामने अवैध कब्जाधारकों ने दुकानें बना ली हैं। ठेले लगाए जा रहे हैं। अतिक्रमण पर प्रधानमंत्री की फोटो लगा रखी है। ये लोग चोरी भी करते हैं। यहां से LDA वाले जाते हैं तो कभी बता देते हैं कि कोर्ट का केस लगा है तो कभी कुछ है। मैं 10 साल यहां दौड़ रही हूं। आज की जनता अदालत में कहा है कि एक्सईएन को भेजकर देखते हैं। इनके देखते-देखते इतना समय बीत गया। दूसरे के नाम अलॉट कर दिया चबूतरा रमेश कुमार उर्फ गुड्डू रावत ने बताया- सिकंदरपुर, सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना में मेरी जमीन गई थी। उसके एवज में जीवनयापन के लिए एक चबूतरा LDA की ओर से आवंटित किया गया। वह चबूतरा अब मेरी जगह पर बाराबंकी के किसी आदमी के नाम पर अलॉट कर दिया गया है। उसका नाम कटवाने के लिए कई बार सचिव साहब से मिला। 4 बार जनता अदालत में आ चुका। लॉटरी के बाद अप्लीकेशन देता रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए मुझे कोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी। एलडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर अदालत का आयोजन एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को गोमतीनगर स्थित विपिन खंड के प्राधिकरण भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल पुलिस ने 12 टन मादक पदार्थ नष्ट किए:ऑपरेशन दहन के तहत 18.54 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स नष्ट, ASP-CO रहे मौजूद
    Next Article
    टोल कर्मियों द्वारा लगाए गए तीन अवैध बैरियर हटाए गए:आजमगढ़ सांसद ने उठाया था मुद्दा, राहगीरों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment