Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के तीन मेट्रो प्रोजेक्ट का अप्रैल में शिलान्यास:RRTS नहीं आने पर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 से नॉलेज पार्क-5 तक होगा विस्तार

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में तीन मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास एक साथ अप्रैल महीने में किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। दो रूट को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय (महुआ) से अनुमति मिल गई है। इसमें सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन तक और दूसरी ग्रेटरनोएडा डिपो से जुनपत तक। तीसरा रूट सेक्टर-51 से ग्रेटरनोएडा सेक्टर-4 तक है। इसका प्रस्ताव महुआ को भेज दिया है। एनएमआरसी के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि तीसरा रूट पहले नॉलेज पार्क-5 तक था। लेकिन आरआरटीएस का रुट प्रस्तावित होने से मेट्रो को सेक्टर-4 ग्रेटरनोएडा तक लेकर जाएंगे। यहां आरआरटीएस कनेक्ट हो जाएगी। यदि आरआरटीएस अपना प्रोजेक्ट नहीं बनाती तो इसी मेट्रो को आगे नॉलेज पार्क-5 तक लेकर जाएंगे। वहां इसे आरआरटीएस से लिंक करेंगे। इससे नोएडा, दिल्ली के लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी। उन्होंने बताया किया तीनों मेट्रो रूट का शिलान्यास एक साथ किया जाएगा। ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो सके। दो रूट का टोपो ग्राफी और स्वायल टेस्टिंग का काम प्रक्रिया में है। महुआ से फाइल होते ही तीसरे रूट की डिटेल्ड ड्राइंग डिजाइन तैयार की जाएगी। अब जानते है तीनों प्रोजेक्ट के बारे में बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-142 तक 11.56 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को स्वीकृति मिल चुकी है। इसे चार साल में पूरा किया जाएगा। परियोजना पर 2,254.35 करोड़ रुपये की लागत से 8 स्टेशनों वाला कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें बॉटनिकल गार्डन,नोएडा सेक्टर-44,नोएडा ऑफिस,नोएडा सेक्टर-97,नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108 नोएडा सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कॉलेज है। सेक्टर-51 से ग्रेटरनेाएडा सेक्टर-4 तक सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-4 तक जाएगा। ये रूट करीब 7.5 किमी लंबा होगा। इसमें चार स्टेशन पहला सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122-123 और ग्रेटरनोएडा सेक्टर-4 होगी। इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 1 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसे महुआ को भेजा गया है। ग्रेनो डीपो से बोडाकी एक्वा मेट्रो की मौजूदा लाइन को डिपो स्टेशन से 2.6 किलोमीटर आगे बोड़ाकी तक बढ़ाने की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मेट्रो रूट के इस विस्तार पर करीब 416 करोड़ 34 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसमें 2 नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे। डिपो स्टेशन पहले से मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरवा हत्याकांड, डॉग स्क्वॉड को मिला बुजुर्ग का सिर:शव वाली जगह से 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुई खोपड़ी
    Next Article
    पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर पकड़े:ऑपरेशन सवेरा के तहत अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 लाख रुपये कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment