Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व IG देवरिया जेल से 2 महीने बाद रिहा:बाहर आने की हड़बड़ी में दिखे, अफसरों से बोले- साहब... जल्दी गेट खुलवाइए

    4 hours ago

    1

    0

    पूर्व IG अमिताभ ठाकुर 61 दिन बाद देवरिया जेल से रिहा हो गए। बुधवार शाम जेल से निकलते वक्त वह जल्दबाजी में नजर आए। गेट खुलने में जरा-सी देर हुई तो उन्होंने जेल कर्मियों से कहा कि साहब, जल्दी गेट खुलवाइए, फिर कार में बैठकर चले गए। उन्होंने मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया। हालांकि उन्हें कौन लेने पहुंचा था, यह पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि अमिताभ ठाकुर देवरिया से लखनऊ आए हैं। 26 साल पुराने जमीन खरीद-फरोख्त के मामले में अमिताभ ठाकुर को 10 दिसंबर 2025 को शाहजहांपुर में चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें देवरिया जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उनकी दो बार तबीयत बिगड़ी। एक बार तो उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया। उन्हें लखनऊ लाना पड़ा था। 19 जनवरी को उनकी जमानत मंजूर हो गई थी, लेकिन जमानती कागजात और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी न होने के कारण रिहाई टलती रही। अब वो मामला जानिए, जिसमें अमिताभ ठाकुर अरेस्ट हुए थे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने साल 1999 में देवरिया में एसपी रहते हुए अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लाट खरीदा था। प्लाट आवंटन के दौरान पत्नी नूतन ठाकुर का नाम 'नूतन देवी' और पति का नाम 'अभिजात' अंकित कराया गया था, जबकि उनका वास्तविक नाम अमिताभ ठाकुर है। इस प्लाट का एलाटमेंट नूतन इंडस्ट्रीज के नाम पर हुआ था। लेकिन, 3 साल तक एक ईंट नहीं रखी गई। सितंबर, 2002 में नूतन ठाकुर ने इस जमीन की लीज डीड शराब और कंस्ट्रक्शन कारोबारी संजय प्रताप सिंह को ट्रांसफर कर दी। 6 हजार स्क्वायर फीट का यह प्लॉट देवरिया शहर से लगे औद्योगिक क्षेत्र में है। यह B-2 श्रेणी का है। यहां कोई उद्योग नहीं लगा है। अभी यहां पर श्रीनेत शांडिल्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है। यह संजय प्रताप सिंह का है। संजय देवरिया के शराब और कंस्ट्रक्शन के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। देवरिया के औद्योगिक क्षेत्र में 26 साल पहले यही प्लॉट पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी को अलॉट हुआ था। सितंबर 2025 में लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। जांच के दौरान देवरिया सदर कोतवाली में भी इस मामले में एक और केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 10 दिसंबर को शाहजहांपुर में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में पेश किया था। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। कौन हैं अमिताभ ठाकुर? अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं। बतौर ASP उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में हुई थी। उसके बाद उन्होंने बतौर SP पहली पोस्टिंग पिथौरागढ़ में मिली। फिर वे यूपी के कई जिलों में तैनात रहे। अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट हैं। 23 मार्च, 2021 को गृह मंत्रालय ने अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया था। मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था केस बात 10 जुलाई, 2015 की है। अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया था कि उन्हें मुलायम सिंह यादव ने फोन कर धमकाया और सुधर जाने की नसीहत दी। अमिताभ ने पूरी धमकी को रिकॉर्ड कर लिया था और बाद में वायरल कर दिया था। वायरल ऑडियो में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि पिछली बार से ज्यादा बुरी गत बनाऊंगा। सुधर जाओ। इस संबंध में अमिताभ ने 24 सितंबर, 2015 को हजरतगंज कोतवाली में मुलायम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में मुलायम सिंह ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ही अमिताभ को फोन किया था, लेकिन धमकाने की मंशा नहीं थी। इसी वाकये के बाद अमिताभ पर रेप का आरोप लगा और उन्हें सस्पेंड भी होना पड़ा था। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए... पूर्व IPS अमिताभ की जेल में तबीयत बिगड़ी, हार्ट प्रॉब्लम : गोरखपुर में डॉक्टर बोले- दवा नहीं खा रहे थे; लखनऊ भेजा गया देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। (पूरी खबर पढ़िए) ---------------------------------- ये भी पढ़ें... अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव पत्नी से तलाक लेंगे:अपर्णा के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा- स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेंगे। प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपर्णा से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा- मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की। पढ़ें पूरी खबर... ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… कानपुर लेम्बोर्गिनी केस- कारोबारी बेटे को बचाने की कोशिश नाकाम:कोर्ट में नहीं टिक सकी दलीलें; ड्राइवर ने सरेंडर किया, कोर्ट ने नहीं माना आरोपी कानपुर लेम्बोर्गिनी केस में कारोबारी बेटे को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। तंबाकू कारोबारी ने पहले पुलिस को मैनेज किया। पैतरा एक्सपोज हुआ तो कोर्ट में ड्राइवर को सरेंडर कराया गया। हालांकि, कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की अर्जी खारिज कर दी, उसे आरोपी नहीं माना। कोर्ट ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट में आरोपी शिवम है, मोहन का कहीं नाम नहीं है। कार अभी थाने में ही रहेगी। अब इस केस की सुनवाई 13 फरवरी को होगी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दोस्तों ने 35 बार चाकू से वार किए:शराब और लड़की की पार्टी देकर बुलाया, तड़पा-तड़पाकर मार डाला
    Next Article
    चपरासी की पत्नी के खाते में पहुंचे ₹1.20 करोड़ रुपए:बैंक की सूचना पर खुला मामला; डीएम ने CDO की अध्यक्षता में बनाई जांच कमेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment