Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:सुबह शौच के लिए निकले थे, सड़क किनारे वाहन ने कुचला

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित तुषरौर गांव में गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उर्फ रज्जू की मौत हो गई। वह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, स्वर्गीय रामेश्वर मिश्रा के पुत्र थे और गांव में सम्मानित व्यक्ति के तौर पर जाने जाते थे। परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब पांच बजे घर से बाहर निकले थे। गांव के बाहर सड़क किनारे पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़े। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने राजेंद्र प्रसाद मिश्रा को लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुरवा कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। वह खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार में दुख का माहौल है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां वे काफी व्यथित थे। गांव में भी इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और वाहनों की गति पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुरवा कोतवाली प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अधिवक्ता फारुख की दिनदहाड़े हत्या:जिला पंचायत कार्यालय में गोली मारी, कड़ी सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक
    Next Article
    नवागत CDO डॉ. पूजा गुप्ता ने संभाला कार्यभार:मथुरा के विकास कार्यों को गति देने का दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment