Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अधिवक्ता फारुख की दिनदहाड़े हत्या:जिला पंचायत कार्यालय में गोली मारी, कड़ी सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए अधिवक्ता मोहम्मद फारुख को गुरुवार दोपहर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जफर मेमोरियल पार्क में जनाजे की नमाज के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पार्क के निकट स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बार संगठन के पदाधिकारी और जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मौके पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम और दो थानों के कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ तैनात थे। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जिला पंचायत कार्यालय में हुई थी, जब कार्यालय कर्मचारी असगर अली ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अधिवक्ता फारुख को गोली मार दी थी। गोली लगने से फारुख की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक फारुख की पत्नी, जो जिला पंचायत कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, का असगर अली से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अधिवक्ता फारुख को बुलाया गया और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी गई। घटना के बाद आरोपी असगर अली भी घायल अवस्था में मिला, जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जानबूझकर स्वयं को घायल किया है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मीडिया को बताया कि इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस उनके साथ खड़ी है और विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुलडोजर कार्रवाई के संबंध में एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यवाही कानून के दायरे में ही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्ज़ापुर में अदाणी फाउंडेशन की पहल:30 गांवों में 30 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन
    Next Article
    उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:सुबह शौच के लिए निकले थे, सड़क किनारे वाहन ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment