Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 पर मुकदमा:प्रतापगढ़ में जमीन पर कब्जा, फर्जी दस्तावेज और रंगदारी मांगने का आरोप

    20 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के दहिलामऊ क्षेत्र में जमीन पर कथित कब्जा करने, निर्माण सामग्री हटाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे व सपा नेता संजय पांडेय समेत नौ लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज के म्योर रोड, अशोक नगर निवासी विजय नारायण पांडेय और अभय नारायण पांडेय ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया कि उनके पिता ने दहिलामऊ में जमीन खरीदकर गोदाम बनवाया था। यह गोदाम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को किराए पर दिया गया था और वर्ष 2011 तक किराया उनकी मां के खाते में आता रहा। करीब आठ महीने पहले नए निर्माण के लिए गोदाम को खाली कराकर गिरा दिया गया था। 15 बिस्वा जमीन पर कब्जे का आरोप शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, 8 जून को जब दोनों भाई शहर से बाहर थे, तब संजय पांडेय कथित तौर पर 8-9 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बाउंड्रीवाल तोड़ दी, करीब 15 बिस्वा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कंटीले तार लगा दिए और वहां रखी ईंट व सरिया भी उठा ले गए। 50 लाख रुपये मांगने और एग्रीमेंट करने का भी आरोप पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि यदि जमीन वापस चाहिए तो 50 लाख रुपये देने होंगे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपये भी ले लिए गए। साथ ही आरोप लगाया गया है कि संजय पांडेय ने विवादित जमीन का कुछ लोगों के पक्ष में एग्रीमेंट भी कर दिया। इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा नगर कोतवाली पुलिस ने संजय पांडेय, शिवम शुक्ला उर्फ रानू, मोहम्मद नसीम, सुनील कुमार यादव (बाग मिर्जा सिटी निवासी) और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दो एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव:आईएएस स्मृति मिश्रा बिजनौर सदर, नितिन कुमार धामपुर के एसडीएम बने
    Next Article
    BHU में एसोसिएट प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी:प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पर लगाया आरोप, विभागाध्यक्ष को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment