Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU में एसोसिएट प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी:प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पर लगाया आरोप, विभागाध्यक्ष को लिखा पत्र

    22 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार मालवीय ने संकाय प्रमुख (डीन) को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बैठक समाप्त होने के बाद एसोसिएट प्रोफेसर एवं बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपशब्द कहे, शारीरिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रोफेसर ने जांच कर कारवाई की उठाई मांग शिकायत में कहा गया है कि यह घटना न केवल शिकायतकर्ता की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है, बल्कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गरिमामय वातावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। डॉ. मालवीय ने शिकायत में उल्लेख किया है कि शिक्षकों के बीच इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न होता है। डॉ. मुकेश कुमार मालवीय ने संकाय प्रमुख से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करने तथा आरोप सिद्ध होने की स्थिति में विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व में तेलुगु विभाग में शिक्षक पर कराया था हमला बीएचयू में शिक्षकों के बीच विवाद की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पूर्व में तेलुगु विभाग में विभाग के ही एक प्रोफेसर पर विभागाध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था, जिसमें विभागाध्यक्ष का हाथ फ्रैक्चर होने की बात सामने आई थी। उस घटना ने भी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े किए थे। हालांकि इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं जारी हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 पर मुकदमा:प्रतापगढ़ में जमीन पर कब्जा, फर्जी दस्तावेज और रंगदारी मांगने का आरोप
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सतीश महाना पर पलटवार:गोंडा में कहा- विधानसभा अध्यक्ष पद को लज्जित कर रहे, जहां सरकार-संघ के लोग, वहां चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment