Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राज्यसभा सांसद के बेटे की फैक्ट्री पर रेड:बरेली पहुंची दिल्ली-लखनऊ की टीमें, 16 घंटे से परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी जारी

    22 hours ago

    1

    0

    बरेली के परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सुपीरियर शराब फैक्ट्री में मंगलवार रात करीब 9 बजे से लगातार इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स की टीमों अचानक से शराब फैक्ट्री में धावा बोला था। करीब 12 गाड़ियों से पहुंची दिल्ली, लखनऊ और बरेली की संयुक्त टीम ने पहुंचते ही पूरी फैक्ट्री को अपने घेरे में ले लिया। कार्रवाई इतनी गोपनीय है कि पिछले 16 घंटे से फैक्ट्री के अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। तब से लेकर अब तक फैक्ट्री के गेट बंद हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह मना है। मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र का है। दस्तावेज और मोबाइल जब्त सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने सबसे पहले फैक्ट्री के मालिक और मैनेजर के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। टीम ने फैक्ट्री के ऑफिस, कंप्यूटर सेक्शन और अकाउंट विभाग को अपने कब्जे में लेकर कागजों की पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और क्षमता से अधिक शराब उत्पादन की सूचना मिलने के बाद की गई है। पूरी रात चली कागजों की छानबीन इंडस्ट्रियल एरिया में इस बड़ी कार्रवाई से अन्य उद्यमियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार दोपहर तक भी टीम फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद है। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का केवल इतना कहना है कि जांच अभी चल रही है और पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सुपीरियर ग्रुप शराब और बेवरेज इंडस्ट्री का बड़ा नाम सुपीरियर इंडस्ट्रीज के मालिक प्रदीप अग्रवाल हैं, जो दिल्ली और नागपुर में रहते हैं। उनका मुख्य प्लांट बरेली के सीबीगंज में स्थित है, जो यूपी की प्रमुख डिस्टिलरी यूनिट्स में से एक है। प्रदीप अग्रवाल ग्रुप के मुख्य प्रमोटर और चेयरमैन हैं। वे पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय मुरली मनोहर अग्रवाल के पुत्र हैं। उनके बेटे विशाल अग्रवाल ग्रुप में वाइस-चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं। कंपनी का मुख्य प्रबंधन नई दिल्ली से संचालित होता है। कंपनी के प्रमुख बिजनेस अल्कोहल उत्पादन: बरेली यूनिट में देशी शराब, एथेनॉल और IMFL का बड़े स्तर पर उत्पादन। कोका-कोला फ्रेंचाइजी: ग्रुप भारत में कोका-कोला के पुराने और बड़े बॉटलिंग पार्टनर्स में से एक है। नागपुर, जबलपुर और छत्तीसगढ़ में इसके प्लांट हैं। इंडस्ट्रियल केमिकल्स: एथिल अल्कोहल और अन्य औद्योगिक रसायनों का निर्माण। DDGS उत्पादन: पशु आहार में उपयोग होने वाला DDGS भी बनाया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, सुपीरियर ग्रुप का सालाना कारोबार करीब 1,800 से 2,000 करोड़ रुपये है। बरेली की यूनिट ग्रीन फ्यूल और आधुनिक तकनीक पर आधारित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पकड़ा:काफी समय से फरार चल रहा था, तलाशी अभियान में पकड़ा गया
    Next Article
    यूपी बोर्ड छात्रों को मिलेगी हाई-सिक्योरिटी मार्कशीट:धूप में चमकेगा लोगो, ओवरराइटिंग या खुरचने पर डिस्टॉर्ट हो जाती है शीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment