Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आध्यात्मिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे:शाहजहांपुर में तीन दिन रुकेंगे, श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव जारी

    21 hours ago

    1

    0

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचेंगे। वह यहां श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में चल रहे बसंत उत्सव के आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोविंद तीन दिनों तक शाहजहांपुर में रुकेंगे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने आश्रम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। श्री रामचंद्र मिशन आश्रम अपनी 50वीं स्वर्ण जयंती मना रहा है, जिसके तहत यह बसंत उत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बीस दिनों तक पांच बैचों में चलेगा। प्रत्येक बैच में चार से पांच हजार अभ्यासियों के आने की संभावना है, जिससे कुल 20 से 25 हजार अभ्यासी इसमें शामिल हो सकते हैं। देश-विदेश से लोग ध्यान के लिए यहां आ रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल अभ्यासियों का ध्यान करा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 17, 18 और 19 फरवरी तक शाहजहांपुर में रहेंगे। 17 फरवरी को वह सुबह 9:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे और 10:30 बजे श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। 18 फरवरी को सुबह 9 बजे वह फिर आश्रम पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम रिलायंस गेस्ट हाउस में करेंगे। 19 फरवरी की शाम सवा चार बजे पूर्व राष्ट्रपति यहां से प्रस्थान करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन की जानकारी मिलते ही सीओ सदर प्रयांक जैन ने अधिकारियों और संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि श्री रामचंद्र मिशन संस्था के दुनिया के लगभग 160 देशों में आश्रम हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में:मनरेगा अभियान के लिए लखनऊ जा रहे थे, पुलिस से हुई नोकझोंक
    Next Article
    हत्या, पॉक्सो एक्ट में दो दोषियों को उम्रकैद:बलिया में नाबालिग की हत्या में 20-20 हजार का जुर्माना भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment