Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में:मनरेगा अभियान के लिए लखनऊ जा रहे थे, पुलिस से हुई नोकझोंक

    23 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना सहित दर्जनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। ये सभी मनरेगा बचाव संघर्ष अभियान के तहत लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें लोधीपुर स्थित एक कार्यक्रम स्थल पर रोका और शाॅप के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाव संघर्ष अभियान के अंतर्गत लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने का आह्वान किया था। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचना था। शाहजहांपुर से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार शाम को लोधीपुर स्थित जिलाध्यक्ष की दुकान पर लखनऊ रवाना होने की रणनीति बनाई जा रही थी। कांग्रेसियों ने करीब दस वाहन भी तैयार कर लिए थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने जिलाध्यक्ष की दुकान पर पहुंचकर लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें अंदर बंद कर बाहर से लोहे का चैनल लगा दिया गया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को उनके घरों पर छोड़ा और बाद में नजरबंद कर दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे तक घेराव के लिए लखनऊ पहुंचना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास लखनऊ जाने के कई अन्य रास्ते हैं और पुलिस उनकी आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेसियों ने दृढ़ता से कहा कि वे हर हाल में मंगलवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज में पहली सफल नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी:आयुष्मान योजना के तहत 68 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन
    Next Article
    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आध्यात्मिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे:शाहजहांपुर में तीन दिन रुकेंगे, श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment