Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सपा नेता ने ताबड़तोड़ फायरिंग की:गोंडा में घरवालों के बरी होने का जश्न मनाया, बोला- बंदर भगाने वाली बंदूक थी

    21 hours ago

    1

    0

    गोंडा में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने घरवालों के साथ दिवाली पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसका वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सामने आए इस वीडियो में दिख रहा है कि पूर्व सपा नेता समेत 8 लोग बारी-बारी से बंदूक से फायरिंग कर रहे हैं। दरअसल, 15 दिन पहले एक पुराने मामले में अभिषेक तिवारी के घरवाले बरी हो गए थे। इसी का जश्न मनाने के लिए फायरिंग की गई। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… लौव्वा वीरपुर गांव में रहने वाले अभिषेक तिवारी (28) छात्र राजनीति में सक्रिय है। परिवार में उसके माता-पिता भी हैं। अभिषेक ने 9 नवंबर, 2024 को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद उसे सपा लोहिया वाहिनी का जिला महासचिव बनाया गया था। लेकिन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से उसे 25 फरवरी, 2025 को पद से हटा दिया गया था। साथ ही पार्टी से भी निकाल दिया गया था। एक लड़की समेत 8 लोगों ने तोबड़तोड़ फायरिंग की वायरल वीडियो में एक के बाद एक 6 युवक बंदूकों से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद 7वें नंबर पर एक अधेड़ व्यक्ति और 8वें नंबर पर करीब 19 साल की लड़की भी बंदूक चलाती नजर आ रही है। फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर वीडियो शेयर किया था अभिषेक तिवारी ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 25 साल के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई। घरवालों के बाइज्जत बरी होने के बाद यह पहली दीपावली है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ हैं। इस बार दीप केवल घर में ही नहीं, बल्कि उन दिलों में भी जल रहे हैं, जिन्होंने कई साल तक अंधेरे और पीड़ा का सामना किया। यह न्याय, धैर्य और परिवार की जीत का उत्सव है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अभिषेक तिवारी ने फेसबुक से पोस्ट हटा दी है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। इस मामले में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने बताया कि उनके पास काग वाली बंदूक है, जिसका इस्तेमाल बंदरों को भगाने के लिए किया जाता है। उनके इलाके में बंदरों की संख्या अधिक है। इसी वजह से परिवार के लोगों ने उस बंदूक से फायर किया था। उन्होंने दावा किया कि यह असली बंदूक नहीं है। पूर्व सपा नेता बोला- बंदर भगाने वाली बंदूक चलाई पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने बताया- मेरे पास काग वाली बंदूक है। इसका इस्तेमाल बंदरों को भगाने के लिए किया जाता है। मेरे इलाके में बंदरों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से परिवार के लोगों ने उस बंदूक से फायर किया था। यह असली बंदूक नहीं है। नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी, 3 की मौत:मासूम बच्चों समेत 40 घायल; राजस्थान से बिहार जा रहे थे लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हुए। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी रहे। पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले-PM ने हमें नक्सली कहा; चुनाव में हार से ट्रम्प के तेवर ढीले; सपा सांसद बोले-कारसेवकों पर गोली संविधान बचाने के लिए चलवाई
    Next Article
    वाराणसी के सबसे सस्ते बाजार दालमंडी में बिजनेस शून्य:इस दिवाली सन्नाटा रहा, दुकानदार बोले- सरकार से नहीं परवरदिगार से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment