Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के सबसे सस्ते बाजार दालमंडी में बिजनेस शून्य:इस दिवाली सन्नाटा रहा, दुकानदार बोले- सरकार से नहीं परवरदिगार से राहत

    8 hours ago

    1

    0

    “दुकानें हमारी खत्म हो गईं। सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं है। राहत सिर्फ परवरदिगार की तरफ से है, जिसने हम सभी लोगों को सब्र करना सिखा दिया है। गंदा पानी तीन महीने से बह रहा है, लेकिन इसके बारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज तक किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सिर्फ चौड़ीकरण के नाम पर ध्वस्तीकरण कर सबको उसी हाल में छोड़ दिया गया है। ऐसे में बाजार का सवाल ही नहीं उठता। हमारे हिंदू भाइयों को बहुत तकलीफ हुई, क्योंकि बाजार में कुछ था ही नहीं।” यह कहना है दालमंडी के दुकानदार हाजी अब्दुल जब्बार का। ताज होटल के पास उनकी प्लास्टिक की दुकान थी, जो 22 फीट चौड़ीकरण की जद में आकर ध्वस्त हो गई। जब्बार ने अब अपनी दुकान दालमंडी से बाहर शिफ्ट कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार बाजार इतना खराब रहा कि हिंदू भाइयों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। वे बड़े उत्साह से रंगोली का सामान, अपने इष्टदेव के पोस्टर, कैलेंडर और पटाखे खरीदने आते थे, लेकिन इस बार कहीं कुछ नहीं मिला। लोगों को सामान के लिए दर-दर भटकना पड़ा। वाराणसी में सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट दालमंडी चौड़ीकरण का काम अब कछुआ गति से चल रहा है। अगस्त में ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद भूमि पूजन हुआ, लेकिन अब तक प्रथम चरण का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में वर्षों से दिवाली पर गुलजार रहने वाले पूर्वांचल के इस सबसे सस्ते बाजार में इस बार कारोबार लगभग शून्य रहा। जो सामान मिला भी, वह महंगा था। चौड़ीकरण की जद में आने से दुकानें टूट चुकी हैं। कहीं नई दुकानें अभी बनी नहीं हैं, तो कहीं सीवर और पेयजल की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। उबड़-खाबड़ रास्ते और 24 घंटे बहता पानी लोगों को दालमंडी से दूर कर रहा है। हर साल जहां करोड़ों का कारोबार होता था, वहां इस बार बाजार में रौनक ही नहीं दिखी। ऐसे में दैनिक भास्कर ने दालमंडी में दिवाली के बाजार की पड़ताल की। यहां रहने वाले लोगों और दुकानदारों से जाना कि इस बार दिवाली पर बाजार की क्या स्थिति रही। पढ़िए रिपोर्ट... दालमंडी की पहले और अब की 2 तस्वीरें- अब दुकानदारों और स्थानीय लोगों की बात… सड़क इतनी खराब है कि कोई आया ही नहीं दालमंडी निवासी 65 वर्षीय शहाबुद्दीन ने बताया कि वह बचपन से दालमंडी को देखते आ रहे हैं। ईद, होली और दिवाली पर हमेशा गुलजार रहने वाला यह बाजार इस साल कारोबार के मामले में शून्य रहा। इसकी वजह दालमंडी का चौड़ीकरण है। सड़क की हालत आप देख ही रहे हैं। इसके अलावा उस पर 24 घंटे जलकल और सीवर का पानी बहता रहता है। ऐसे में लोग गिरने के डर से दालमंडी आने से कतराते हैं। इसकी वजह से दुकानें भी नहीं सज पाईं। कुछ बच्चों ने छोटी दुकानें लगाई हैं, ताकि दो-चार पैसे कमा सकें। दुकानदारों को फुर्सत नहीं होती थी, लेकिन आज सब बदल गया शहाबुद्दीन ने कहा कि एक वक्त था, जब त्योहार के मौसम में दुकानदारों को बात करने तक की फुर्सत नहीं होती थी। लोग सालभर त्योहार के बाजार का इंतजार करते थे, ताकि कुछ कमाई कर सकें। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। लोग मायूसी के साथ दालमंडी का सन्नाटा देखते रहे। दो दिन कुछ लोग आए भी, लेकिन सामान महंगा होने के कारण कुछ ने खरीदा और कुछ बिना खरीदारी लौट गए। जो सामान पहले 10 रुपए में मिलता था, वह इस बार 30 रुपए में बिका। सरकार कोशिश कर रही, लेकिन समय लग रहा कालीमहल निवासी हाशमी ने बताया कि वह पिछले 50 साल से दालमंडी में अपने दोस्त की दुकान पर आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में उन्होंने बाजार की स्थिति में बड़ा बदलाव देखा है। पहले जैसी रौनक अब नहीं रही। सरकार इसे बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है और उम्मीद है कि बाजार फिर अच्छा बनेगा, लेकिन इसमें समय लग रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। इस बार दिवाली का बाजार सूना गुजर गया। दिवाली के लिए कुछ भी नहीं था हाशमी ने कहा कि दिवाली हो या होली, इस बार दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं था। सभी व्यापारी कारोबार करने में पूरी तरह असमर्थ रहे। इस क्षेत्र का व्यापार लगभग शून्य हो गया है। पहले जिस तरह लोग बाजार में आते थे और आपसी सौहार्द के साथ खरीदारी करते थे, वह माहौल अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बाजार को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। सड़क बनने, लोगों के आने-जाने की सुविधा मिलने और टूटे मकानों के दोबारा बनने से कारोबार फिर शुरू हो सकेगा। जो हो गया, उसे नहीं सोचना; अब आगे की सोचनी है दालमंडी में खजूर की दुकान चलाने वाले इरशाद ने कहा कि जब किसी की दुकान ही नहीं है, तो बाजार कहां से चलेगा। लोग चारपाई बिछाकर छोटी-मोटी चीजें बेच रहे हैं। कोई ग्राहक आ जाता है, तो उनकी दाल-रोटी का इंतजाम हो जाता है। जिस दिन कुछ नहीं बिकता, उस दिन खाली हाथ लौटना पड़ता है। इरशाद ने कहा कि दुकानें टूट गई हैं, लेकिन अब चौड़ीकरण के बाद सरकार को जल्द से जल्द सड़क बनवानी चाहिए। इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। लोग समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकार को इस समस्या पर ध्यान देकर जल्द सड़क बनवानी चाहिए। 1000 दुकानें टूट गईं, आप पूछ रहे हैं दिवाली पर नुकसान हुआ? स्थानीय निवासी इमरान अहमद ने कहा कि दालमंडी में करीब 1000 दुकानें टूट चुकी हैं। ऐसे में दुकानदार दिवाली पर कारोबार कैसे करते? जब उनका सब कुछ टूट चुका है, तो बाजार चलने का सवाल ही नहीं उठता। इसके अलावा यहां के हालात बेहद खराब हैं। सीवर का पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। किसी विभाग को इसकी चिंता नहीं है। हजारों लीटर पेयजल रोज सीवर में बह रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द सड़क बनवाने की मांग की, ताकि लोग दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सपा नेता ने ताबड़तोड़ फायरिंग की:गोंडा में घरवालों के बरी होने का जश्न मनाया, बोला- बंदर भगाने वाली बंदूक थी
    Next Article
    कौशांबी में डंपर ने AC टूरिस्ट बस को टक्कर मारी:दो यात्री घायल, चालक केबिन में फंसा, बस में सवार थे 35 यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment