Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सपा नेता ने युवती संग की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:गोंडा में 25 साल पुराने केस में परिजनों के बरी होने पर जश्न मनाया

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने परिजनों के साथ हर्ष फायरिंग की। घटना का वीडियो सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे सामने आया है। वीडियो में पूर्व सपा नेता समेत परिवार के आठ लोग बारी-बारी से बंदूक चलाते नजर आ रहे हैं। 15 दिन पहले एक पुराने मामले में परिजनों के बरी होने की खुशी में जश्न मनाया गया था। पूर्व सपा नेता ने खुद यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। घटना 8 नवंबर रात करीब 10 बजे की है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… लौव्वा वीरपुर गांव निवासी पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी (28) छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। परिवार में उनके माता-पिता रहते हैं। अभिषेक ने 9 नवंबर 2024 को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्हें 25 फरवरी 2025 को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था। 15 दिन पहले 25 साल पुराने एक मामले में उनके परिवार के कुछ लोग बरी हुए थे। दिवाली की शाम इसी खुशी में वह परिजनों के साथ हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। 6 युवकों के बाद अधेड़ और युवती ने भी चलाई बंदूक वायरल वीडियो में एक के बाद एक 6 युवक बंदूकों से फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर एक अधेड़ व्यक्ति और 8वें नंबर पर करीब 19 वर्षीय युवती भी बंदूक चलाती नजर आ रही है। वीडियो में सभी लोग बारी-बारी से हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। पूर्व सपा नेता ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी डाली थी उन्होंने फेसबुक पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- 25 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई। परिजनों के बाइज्जत बरी होने के बाद यह पहली दीपावली है, जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ हैं। इस बार दीप केवल घर में ही नहीं, बल्कि उन दिलों में भी जल रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक अंधेरे और पीड़ा का सामना किया। उन्होंने इसे न्याय, धैर्य और परिवार की जीत का उत्सव बताया। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अभिषेक तिवारी ने फेसबुक से पोस्ट हटा दी है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। इस मामले में पूर्व सपा नेता अभिषेक तिवारी ने बताया कि उनके पास काग वाली बंदूक है, जिसका इस्तेमाल बंदरों को भगाने के लिए किया जाता है। उनके इलाके में बंदरों की संख्या अधिक है। इसी वजह से परिवार के लोगों ने उस बंदूक से फायर किया था। उन्होंने दावा किया कि यह असली बंदूक नहीं है। नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी, 3 की मौत:मासूम बच्चों समेत 40 घायल; राजस्थान से बिहार जा रहे थे लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस पलटकर 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हुए। इनमें छोटे-छोटे बच्चे भी रहे। पुलिसवाले बच्चों को गोद में लेकर एंबुलेंस में बैठाते नजर आए। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    1008 दीपक से लिखा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे:संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले- मोदी रेत पर लिखा नाम नहीं, मिटाने वाले मिट जाएंगे
    Next Article
    क्रिकेटर रिंकू की शादी का कार्ड बंटना शुरू:अलीगढ़ में बहन के साथ पसंद कर छपवाए, दिवाली पर गिफ्ट की स्कूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment