Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए गाइडलाइन जारी:जींस-टी-शर्ट में नहीं मिलेगा प्रवेश, मोबाइल-बैग भी प्रतिबंधित, 27 जुलाई को सुबह 9 बजे तक पहुंचना होगा

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 30वें दीक्षांत समारोह को लेकर शोध उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समारोह में शामिल होने के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन और सभी औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले शोधार्थियों को समारोह में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जींस और टी-शर्ट पहनकर आने वाले शोधार्थियों को समारोह स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्राओं के लिए सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा और हल्के रंग का कुर्ता अथवा हल्के रंग की साड़ी पहनना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित ड्रेस कोड का पालन सभी शोधार्थियों के लिए आवश्यक होगा। मोबाइल, बैग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक समारोह के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन, बैग, कैमरा, पेन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समारोह स्थल पर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बिना परिचय पत्र के किसी भी शोधार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी शोधार्थियों को समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। शुल्क जमा करने के बाद लेखा विभाग से 750 रुपये का उत्तरीय प्राप्त करना होगा। इसके बाद संबंधित पटल सहायक के समक्ष पासपोर्ट आकार का एक फोटो जमा कर परिचय पत्र प्राप्त करना होगा। 26 जुलाई को पूर्वाभ्यास, 27 को होगा समारोह विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 26 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे संगोष्ठी भवन में आयोजित किया जाएगा। वहीं, सभी शोधार्थियों को 27 जुलाई को सुबह 9 बजे तक संगोष्ठी भवन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। प्रशासन ने समय से पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:फतेहपुर में भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पत्नी बोली- प्रताड़ना से टूट गए थे
    Next Article
    सहारनपुर में युवक से 92 हजार की ठगी:क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर पैसे लिए, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment