Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीपीएड प्रवेश अप्रैल से:संबद्ध 8 महाविद्यालयों की 550 सीटों के लिए आवेदन, मांगी सीटों की जानकारी

    3 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीपीएड पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी। जौनपुर और गाजीपुर के 8 संबद्ध महाविद्यालयों में कुल 550 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों से सीटों का विस्तृत विवरण मांगा है। गाजीपुर के किसान महाविद्यालय बघाव में 150 और संतबुला राम पीजी कॉलेज में 100 सीटों पर प्रवेश होगा। शेष अन्य महाविद्यालयों में 50-50 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। कुछ अन्य मान्यता प्राप्त महाविद्यालय छात्रों की कमी के कारण प्रवेश लेने से हिचक रहे हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीपीएड प्रभारी मोहम्मद इमाम ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। महाविद्यालयों को जल्द ही पत्र भेजकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। उनसे सीटों की वर्तमान स्थिति का विवरण भी मांगा गया है। पिछले सत्रों में सीटों की तुलना में कम आवेदन आने के कारण विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की थी। तब छात्रों को सीधे दक्षता परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया गया था। इस बार सभी सीटें भरने के उद्देश्य से महाविद्यालयों को समय पर तैयारी करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कुलसचिव केशलाल ने बताया कि संबद्ध बीपीएड कॉलेजों की सीटें भरने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया का प्रारूप बनाकर महाविद्यालयों को भेजा जाएगा। सभी सीटों पर मानकों के अनुसार दाखिला लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्यापारी से लूटपाट मामले में दो बदमाश दोषी:अमरोहा कोर्ट ने 6 साल की कैद सुनाई, मेरठ-मुजफ्फरनगर के रहने वाले दोनों
    Next Article
    लोकनाथ की गलियों में बरसते रंग और गुलाल, VIDEO:दूसरे दिन कपड़ा फाड़ होली, हाथों में शराब की बोतल, एक साथ झूमते हजारों लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment