Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्टार्टअप के लेक्चर का आयोजन:मुकुल वेदी ने छात्रों को उद्यमिता, नवाचार के आयाम बताए

    2 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय अंतर्गत बॉयोटेक्नोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग ने एक व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के विशेषज्ञ वक्ता मुकुल वेदी ने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता और नवाचार के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। श्री वेदी ने विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए किसी विचार को व्यवसाय योजना में बदलने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने कृषि, पर्यावरण, मेडिकल डिवाइस, फूड सेक्टर, टिश्यू कल्चर, डायग्नोस्टिक किट, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योग-अकादमिक सहयोग में ईडीआईआई की भूमिका पर जोर दिया। श्री वेदी ने विद्यार्थियों को पारंपरिक रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार और अनुसंधान आधारित स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शोध, कौशल विकास, इंटर्नशिप और नेटवर्किंग के महत्व को भी बताया। वक्ता ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवा उद्यमी वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपने विचारों को व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया सहित विभिन्न करियर संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ वक्ता ने विस्तार से समाधान किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव और बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को नई दिशा और दृष्टि प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक और विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा ने श्री मुकुल वेदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रो. शर्मा ने आशा व्यक्त की कि इस व्याख्यान से विद्यार्थियों को उद्यमिता की समझ विकसित करने में विशेष सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव कुमार मौर्य ने किया, जबकि अतिथि का जीवन परिचय फ़ूड साइंस टेक्नोलॉजी की छात्रा स्नेहा मौर्य ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. एस.पी. तिवारी, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा, डॉ. श्वेता, डॉ. सिपाही लाल पटेल सहित शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण:सीसीटीवी से हो रही परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Next Article
    देवरिया श्याम मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा:रंगभरी एकादशी पर बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment