Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाई:छात्र 5 नवंबर तक विषय चुनकर फॉर्म भर सकेंगे, 6 नवंबर तक जमा करना होगा शुल्क

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 5 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर विषय और प्रश्नपत्र का चयन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के निर्देश के अनुसार, स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा परास्नातक सप्तम और नवम सेमेस्टर के संस्थागत और कैरी फॉरवर्ड परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे। विद्यार्थी 5 नवंबर तक ऑनलाइन विषय और प्रश्नपत्र का चयन कर उनका सत्यापन कर सकेंगे। गलत विषय चयन करने पर कॉलेज से करना होगा संपर्क विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को विषय और प्रश्नपत्र का चयन सावधानी से करने की सलाह दी है। फॉर्म भरते समय किसी तरह की गलती होने पर संबंधित कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क करना होगा। कुछ सेमेस्टर के फॉर्म विश्वविद्यालय पोर्टल पर भरेंगे स्नातक पंचम सेमेस्टर के संस्थागत और कैरी फॉरवर्ड फॉर्म, प्रथम सेमेस्टर के छूटे हुए संस्थागत फॉर्म और तृतीय सेमेस्टर के छूटे हुए कैरी फॉरवर्ड फॉर्म पहले की तरह विश्वविद्यालय पोर्टल पर भरे जाएंगे। इसी तरह परास्नातक सप्तम सेमेस्टर के छूटे हुए संस्थागत और नवम सेमेस्टर के छूटे हुए कैरी फॉरवर्ड फॉर्म भी विश्वविद्यालय पोर्टल पर ही भरे जाएंगे। समस्या होने पर हेल्पलाइन से मिलेगी मदद परीक्षा फॉर्म से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय ने हेल्पलाइन की व्यवस्था की है। विद्यार्थी सुबह 10 से शाम 6 बजे तक इस पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के जरिए भी अपनी समस्या भेज सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों और विभागाध्यक्षों को विद्यार्थियों को समय पर जानकारी देने और निर्धारित समय में फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित कॉलेज जिम्मेदार होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट गेट पर मारपीट, 61 दिन बाद FIR:कोर्ट के आदेश पर 6 पर केस, जमीन के विवाद में जान से मारने की दी धमकी
    Next Article
    मेरठ में छाई स्मॉग की चादर, जहरीली हुई हवा:अस्पतालों में सांस और फेफड़ों के संक्रमण के मरीज बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment