Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में छाई स्मॉग की चादर, जहरीली हुई हवा:अस्पतालों में सांस और फेफड़ों के संक्रमण के मरीज बढ़े

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में सांस, खांसी और फेफड़ों के संक्रमण से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 दर्ज किया गया। वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना पहुंच रहे 70-80 मरीज मेडिकल कॉलेज में सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी के मुताबिक, बच्चों में निमोनिया के मामले भी बढ़ रहे हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते बच्चे और बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। मौसम में बदलाव से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएन त्यागी ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और मौसम बदलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इससे निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पिछले 10 दिनों में मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। बुजुर्गों को नेबुलाइजर की सलाह डॉ. त्यागी के अनुसार, बुजुर्गों को जरूरत पड़ने पर नेबुलाइजर इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें चिकित्सकों ने लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने और सुबह-शाम खुले में निकलने से बचने की सलाह दी है। सांस लेने में परेशानी या संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाई:छात्र 5 नवंबर तक विषय चुनकर फॉर्म भर सकेंगे, 6 नवंबर तक जमा करना होगा शुल्क
    Next Article
    नोएडा की हवा बेहद जहरीली, सेक्टर-62 में एक्यूआई 427 पहुंचा:औसत एक्यूआई 316, स्मॉग की चादर से ढका शहर; ग्रेप-2 की पाबंदियां फिर भी बढ़ रहा प्रदूषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment