Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार के सामने कैसे करें रोने का नाटक? Siya Goyal ने ChatGPT पर सर्च था किया, चार्जशीट में खुलासा

    1 hour from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले की खाई में धक्का देकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की जान लेने की आरोपी सिया गोयल को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की चार्जशीट में बताया गया है कि वारदात के बाद परिवार के सामने दुखी दिखने और रोने-धोने का नाटक सीखने के लिए सिया ने चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद ली थी।परिवार को हुआ शक तो इंटरनेट पर करने लगी सर्चयह घटना 18 जून 2026 की है, जब केतन को लोहागढ़ किले से नीचे गिरा दिया गया था। खबर के अनुसार, घटना के तुरंत बाद जब केतन के घरवाले मौके पर पहुंचे, तो उन्हें लगा कि सिया के चेहरे पर जरा भी दुख नहीं दिख रहा है। परिवार का यह शक देखकर सिया घबरा गई। घर लौटने के बाद उसने तुरंत इंटरनेट पर सर्च किया कि दुखी कैसे दिखें और आंसुओं का दिखावा कैसे करें। पुलिस को मोबाइल और कंप्यूटर की जांच में यह भी मिला कि सिया ने यह भी सर्च किया था कि अगर पुलिस पकड़ ले तो क्या बोलना है और पूछताछ में घबराहट से कैसे बचना है।इसे भी पढ़ें: 'मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई': Pune के Ketan Agrawal की मां ने PM Modi को लिखा भावुक पत्र, मांगा न्यायपुराने कत्ल के मामलों से ली तरकीबचार्जशीट के मुताबिक, सिया ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने से पहले पुराने मर्डर केस पढ़े थे। उसने मई 2025 में हुए मेघालय के राजा रघुवंशी केस के बारे में बारीकी से पढ़ा कि पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा था। इसके अलावा उसने लोनावला और लोहागढ़ के टाइगर पॉइंट जैसे इलाकों में खाई से गिरकर हुई पुरानी मौतों के बारे में भी जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि यह सारी जानकारी सिया और उसके दोनों साथियों, चेतन चौधरी और रितेश हांगे के बीच सोशल मीडिया और चैट के जरिए भेजी जा रही थी।मार्च से चल रही थी साजिश, मई में तय हुआ पूरा प्लानन्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में 5,053 पन्नों की भारी-भरकम चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया, "आरोपियों ने मार्च 2026 में ही योजना बनाना शुरू कर दिया था और मई में इसे पूरी तरह तय किया।" पहले वे किसी बाहरी आदमी से केतन को गंभीर चोट पहुंचाना चाहते थे, लेकिन बाद में डर की वजह से उन्होंने यह इरादा छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने क्राइम से जुड़ी फिल्में और पॉडकास्ट देखकर पुलिस से बचने के तरीके सीखे।बाली जाने से रोकने के लिए फाड़ा पासपोर्टपुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने पहले लोनावला जाकर देखा कि किन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। उन्होंने लोहागढ़ किले को चुना ताकि इस घटना को सेल्फी लेते वक्त हुआ एक हादसा दिखाया जा सके। शादी से पहले दोनों को फोटो खिंचवाने के लिए बाली जाना था। लेकिन वहां जाने से बचने के लिए सिया ने 6 जून को खालापुर के एक कैफे के बाथरूम में केतन का पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद 14 जून को भी उसने केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही और सांप निकलने का झूठा शोर मचा दिया।इसे भी पढ़ें: Ketan Agarwal Murder: शादी के लिए आधार कार्ड क्यों मांग रही थी Siya Goyal? Chat ने खोले कई राज़नकली आईडी बनाकर सरप्राइज के बहाने बुलायाआखिरकार 18 जून को आरोपियों ने 'माही' नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और केतन को मैसेज भेजा। मैसेज में कहा गया कि वह सिया की दोस्त है और सिया के जन्मदिन का सरप्राइज देने के लिए उसे लोहागढ़ लेकर आए। किले पर चेतन पहले से छिपकर इंतजार कर रहा था। जैसे ही सिया ने इशारा किया, दोनों ने मिलकर केतन पर हमला कर दिया। सिया ने कंधे से धक्का दिया और चेतन ने लात मारकर उसे गहरी खाई में गिरा दिया, जिससे मौके पर ही केतन की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 गवाहों के बयान, वॉट्सऐप चैट और फॉरेंसिक सबूत अदालत को सौंपे हैं। अदालत अब इन सभी सबूतों की जांच के बाद आगे का फैसला लेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?
    Next Article
    Odisha में बिहार के जमुई जैसी बर्बरता! सड़क पर जा रहे जोड़े को ग्रामीणों ने घेरा, युवती की मिन्नतों के बाद भी बदसलूकी व मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment