Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल:तीनों इकाइयों की जिला कार्यसमितियां घोषित, सर्वसमाज साधने की रणनीति

    6 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज महानगर, गंगापार और यमुनापार तीनों इकाइयों की नई जिला कार्यसमितियों की घोषणा कर दी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूचियों में संगठनात्मक मजबूती के साथ व्यापक सामाजिक और जातीय संतुलन साधने की रणनीति स्पष्ट नजर आती है। तीनों इकाइयों की पूरी लिस्ट नीचे देखें… सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व तीनों जिला कार्यसमितियों को मिलाकर देखें तो भाजपा ने सर्वसमाज साधने की रणनीति को मजबूत करने का प्रयास किया है। सवर्ण वर्ग में ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य समाज को व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। ओबीसी वर्ग में पटेल, कुशवाहा, निषाद, बिन्द, धनगर, पाल, प्रजापति और कन्नौजिया को अच्छी भागीदारी दी गई है। दलित और वंचित वर्ग से पासी, सरोज, गौतम, भारती और कोल समाज को शामिल कर सामाजिक विस्तार की रणनीति अपनाई गई है। महिला प्रतिनिधित्व में वंदना शर्मा, किरन त्रिवेदी, रंजू भारती, संगीता पटेल, संतरा देवी बिन्द, सविता शर्मा, मनीषा देवी कोल और प्राची चौबे को जिम्मेदारी दी गई है। सामाजिक आधार को विस्तार देने का प्रयास राजनीतिक तौर पर यह बदलाव आगामी विधानसभा और निकाय चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया माना जा रहा है। महानगर में व्यापारी और मध्यवर्ग, जबकि गंगापार और यमुनापार में जातीय और ग्रामीण समीकरण साधने पर फोकस दिखता है। ओबीसी और दलित वर्ग को मजबूत प्रतिनिधित्व देकर पार्टी अपने सामाजिक आधार को और विस्तार देने की कोशिश में है। प्रयागराज महानगर प्रयागराज महानगर कार्यसमिति में 8 जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, आनन्द श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, आनन्द सोनकर और वंदना शर्मा शामिल हैं। जिला महामंत्री के रूप में रमेश पासी, डॉ. शैलेश कुमार पाण्डेय और विक्रमजीत भदौरिया को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर सचिन जायसवाल, विजय बहादुर श्रीवास्तव, अजय सिंह, आभा भारती गोस्वामी, कंचन लता कुशवाहा, रेनिज विश्वास, दीप द्विवेदी और अरुण पटेल को जगह मिली है। कोषाध्यक्ष राम लोचन साहू और सह-कोषाध्यक्ष सुनील कुमार केसरवानी बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव और सह-प्रभारी विवेक मिश्रा होंगे। कार्यालय मंत्री अजय राय और सह-मंत्री रविन्द्र गांधी बनाए गए हैं। गंगापार इकाई में इन्हें मिली जगह प्रयागराज गंगापार इकाई में बृजेश त्रिपाठी, किरन त्रिवेदी, महेश पाण्डेय, ईश्वर चन्द्र बिन्द, रोहित केसरी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा और डॉ. राजीव कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महामंत्री पद पर मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल और संतोष शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्री के रूप में आशीष प्रजापति, राजू पाल, सुशील तिवारी, रंजू भारती, संगीता पटेल, मृगेंद्र सिंह, शंकर लाल गौतम और अक्षत तिवारी शामिल हैं। कोषाध्यक्ष आशीष केसरवानी बनाए गए हैं। कार्यालय मंत्री कुलदीप सोनी, जबकि सह कार्यालय मंत्री के रूप में लता विश्वकर्मा, आत्माधर दुबे, अमरेश मिश्रा रूद्रा और प्रभाकर दुबे को जिम्मेदारी दी गई है। यमुनापार इसी तरह प्रयागराज यमुनापार कार्यसमिति में संतरा देवी बिन्द, राजेश्वरी तिवारी, पुष्पराज सिंह पटेल, राजेश धनगर, सविता शर्मा, देवी सिंह पटेल, सुधाकर पाण्डेय और अनिल मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला महामंत्री के रूप में प्रदीप पाण्डेय, रामसुख कुशवाहा और रत्नाकर सिंह पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर अजय सिंह, गौतम भारती, मनीषा देवी कोल, अजीत कुमार मिश्र, पृथ्वीपाल सिंह, प्राची चौबे, प्रेमकली पाल और नागेश्वर निषाद को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष अनूप केशरवानी बनाए गए हैं। आईटी संयोजक सतीश विश्वकर्मा और सोशल मीडिया संयोजक सुभाष कन्नौजिया को जिम्मेदारी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 1 महीने पहले युवक ने किया सुसाइड:कानपुर में गर्लफ्रेंड से लव मैरिज करना चाहता, घरवालों ने कहीं और तय कर दिया रिश्ता
    Next Article
    Dhurandhar 2: ल्यारी या कराची नहीं, यहां हुई है रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग, सेट देख पाकिस्तानी भी रह जाएंगे हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment