Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के अभिषेक विश्वकर्मा का UPSC में चयन:पिता रिटायर्ड सुपरवाईजर; तीसरे प्रयास में आई 650वीं रैंक

    3 hours ago

    1

    0

    यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया । प्रयागराज के फूलपुर तहसील के अतनपुर गाँव के रहने वाले अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने पूरे देश में 650 वीं रैंक लाकर पूरे प्रयागराज का मान बढ़ाया है । अभिषेक के पिता दयाशंकर विश्वकर्मा निर्माण निगम में सुपरवाईजर के पोस्ट से रिटायर हैं जबकि उनकी मां रामसंवारी देवी अनपढ़ हैं और घर पर रहती है । अभिषेक की इस सफलता से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है । परिवार और आसपास के लोग अभिषेक की इस सफलता से ख़ुशी से झूम उठे हैं । सुबह से ही आसपास के लोग घर पर आकर परिवार को बधाई दे रहे है । गांव से निकल कर देश की सबसे बड़ी परीक्षा तक का सफ़र फूलपुर तहसील के अतनपुर ( सुल्तानपुर) निवासी दयाशंकर निर्माण विभाग के सुपरवाईजर पद से करीब 6 साल पहले रिटायर हुए हैं । फिलहाल वो घर पर ही है । 5 बच्चो में सबसे छोटे अभिषेक ने गांव के ही नइमुद्दीन इंटर कॉलेज से 10 वीं तक की पढ़ाई की है । परिवार वालों ने बताया की अभिषेक शुरू से ही पढ़ाई में काफ़ी तेज थे । इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने प्रयागराज के ज्वाला देवी इंटर कॉलेज से पूरी की । इसके बाद उनका सिलेक्शन इंजीनियरिंग के लिए एनआईटी हमीरपुर , हिमाचल प्रदेश में हुआ । वहाँ से 2022 में पासआउट करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए सबसे बड़े हब दिल्ली का रूख किया और पटेल नगर में किराए के कमरे में रहकर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाया । अभिषेक ने ऑप्शनल सब्जेक्ट में मानव विज्ञान को चुना और इस बार तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने ऑल इंडिया में 650 वीं रैंक लाकर पूरे प्रयागराज का नाम रोशन कर दिया ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया 75 शिकायतों में से 8 का निस्तारण:डीएम-एसपी ने बैरिया तहसील में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
    Next Article
    बाराबंकी में वकीलों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment