Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में गंदगी का अंबार:कीचड़ के बीच पीने का पानी, जंग लगी पाइपलाइन से सप्लाई; बायो-मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका

    20 hours ago

    1

    0

    प्प्ररयागराज के सरोजिनी नायडू चिल्ड्रन हॉस्पिटल (SNC)में अव्यवस्थएं फैली हुई है। जिस अस्पताल पर मासूमों को नया जीवन देने की जिम्मेदारी है वहां का परिसर खुद 'बीमार' नजर आ रहा है। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी और बदबू का अंबार लगा है। जिससे तीमारदारों और मरीजों का सांस लेना दूभर हो गया है। ​कीचड़ के बीच पीने का पानी, जंग लगी पाइपलाइन ​अस्पताल परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था सबसे दयनीय स्थिति में है। वाटर सप्लाई पॉइंट के पास कीचड़ और गंदगी फैला है। मजबूरन लोग उसी गंदगी के बीच खड़े होकर पानी भरने को विवश हैं। मुख्य वाटर सप्लाई पाइप पर काई जमी है और जंग की वजह से पाइपलाइन का पूरी तरह क्षरण हो चुका है। जिसे ट्यूब से बांधा गया है। जो कि सीधा-सीधा बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। बच्चों के टीकाकरण कक्ष के ठीक सामने एसी से रिसता पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। तिमारदार अपने मरीजों को लेकर पानी के पास बैठने को मजबूर हैं। जर्जर बिल्डिंग और टूटी खिड़कियां व कांच ​अस्पताल के बुनियादी ढांचे की बात करें तो स्थिति और भी भयावह है। हॉल और टॉयलेट की फर्श टूटी हुई है, तो कहीं खिड़कियों के कांच टूटकर इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। जिससे मासूम बच्चों और तिमारदारों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। तीमारदारों के बैठने के लिए बनाया गया टीन शेड भी जर्जर होकर टूट चुका है। जो कभी भी गिर सकता है। जिसके कारण लोग खुले आसमान के नीचे या जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। बायो-मेडिकल वेस्ट का बिखराव अस्पताल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही परिसर के भीतर बिखरे पड़े सिरिंज, इंजेक्शन और 'सिंगल यूज' ग्लव्स हैं। सुरक्षित निस्तारित करने के बजाए कूड़े की तरह जगह-जगह फेंके गए हैं। यह लापरवाही किसी बड़े संक्रमण का कारण बन सकती है। फायर इक्विपमेंट क्षतिग्रस्त परिसर में इमरजेंसी फायर इक्विपमेंट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। जिसमें होज पाइप और फायर स्टिंग्विशर की जगह कचड़ा भरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन पैमाइश में महिलाओं ने राजस्व-पुलिस टीम से की अभद्रता:एक महिला को भी पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    DDU में GST पर नेशनल सेमिनार:टैक्स एक्पर्ट्स ने जीएसटी उपलब्धियों और चुनौतियों पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment