Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में GST पर नेशनल सेमिनार:टैक्स एक्पर्ट्स ने जीएसटी उपलब्धियों और चुनौतियों पर की चर्चा

    22 hours ago

    1

    0

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कॉमर्स डिपार्टमेंट की ओर से जीएसटी को लेकर एक नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य जीएसटी की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर एकेडमिक और प्रैक्टिकल पहलू पर से विचार-विमर्श करना था। प्रोग्राम में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के विशेषज्ञ, टैक्स एक्सपर्ट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, रिसर्चर्स और स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से इस सेमिनार का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पहली बार कॉमर्स डिपार्टमेंट का इंटरनेशनल जर्नल पब्लिश किया गया। सेमिनार की स्मारिका का विमोचन उद्घाटन सत्र महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. एस. वी. पाठक ने स्वागत भाषण देते हुए संगोष्ठी के उद्देश्य और इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। इस अवसर पर विभाग की ओर से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल “Frontiers in Commerce and Management” और सेमिनार की स्मारिका का विमोचन किया गया। यह पल विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा। क्योंकि पहली बार वाणिज्य विभाग का अंतरराष्ट्रीय जर्नल प्रकाशित किया गया। वर्तमान स्थिति पर विमर्श हुआ मुख्य अतिथि सी. पी. अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि आदित्य भारती ने जीएसटी के आर्थिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता प्रो. अजय कुमार सिंह ने जीएसटी की वर्तमान स्थिति, नीतिगत सुधारों और कर प्रशासन में डिजिटल प्रणाली की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। उद्घाटन सत्र का समापन सह-संयोजक प्रो. राजीव प्रभाकरकी ओर से प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित तकनीकी सेशन में कुल 75 शोध-पत्रों की प्रस्तुति हुई। GST की डिजिटलकरण पर हुई चर्चा तकनीकी सत्र–I का विषय “GST: प्रगति और उपलब्धियां” था। जिसमें 51 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। इस सत्र के सत्र समन्वयक प्रो. आर. पी. सिंह और सह-समन्वयक डॉ. हर्ष देव वर्मा थे। विशेषज्ञ वक्ताओं प्रियंका अग्रवाल (AC, SGST) और सी.ए. नितिन श्रीवास्तव ने जीएसटी की प्रगति, राजस्व वृद्धि, ई-इनवॉइसिंग और डिजिटलकरण की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। GST से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी दी तकनीकी सत्र–II का विषय “GST की चुनौतियां और सीमाएं” था। जिसमें 24 शोध-पत्रों की प्रस्तुति हुई। इस सत्र के सत्र समन्वयक प्रो. ए. के. गुप्ता और सह-समन्वयक डॉ. प्रतिमा जायसवाल थे। विशेषज्ञ वक्ताओं अभिषेक पांडेय (AC, SGST) और सी.ए. शिशिर दुबे ने जीएसटी से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों, कर दरों के सरलीकरण, डिजिटल अवसंरचना और रिटर्न दाखिल करने की जटिलताओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का समन्वय डॉ. सारिका गुप्ता द्वारा किया गया। तकनीकी सत्रों का संचालन व मार्गदर्शन प्रो. ए. के. गुप्ता,डॉ. अंशु गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संगोष्ठी के सफल आयोजन में वाणिज्य संकाय, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. खुश्नू वर्मा, डॉ. अंशिका मिश्रा, डॉ. फिरोजा , डॉ. ममता और डॉ. आनंदवर्धन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में गंदगी का अंबार:कीचड़ के बीच पीने का पानी, जंग लगी पाइपलाइन से सप्लाई; बायो-मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका
    Next Article
    गोंडा में 50 हजार का इनामी मोहम्मद बिलाल गिरफ्तार:गौ-तस्करी में चल रहा था फरार, यूपी एसटीएफ और परसपुर पुलिस ने MP से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment