Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के कौंधियारा में अंबेडकर की मूर्ति गायब:सूचना पर 100 से अधिक ग्रामीण जुटे, 7 दिन पहले ही लगवाई गई थी

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रविवार सुबह अचानक गायब हो जाने से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, बीते 22 फरवरी को उमरी गांव में वन नेशन वन एजुकेशन परिवार के तत्वावधान में डॉ. अंबेडकर की यूनानी फाइबर से बनी प्रतिमा स्थापित की गई थी। मूर्ति की कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है। स्थापना के समय गांव में उत्साह का माहौल था और लोगों ने इसे सामाजिक समरसता एवं शिक्षा जागरूकता का प्रतीक बताया था। किंतु स्थापना के महज एक सप्ताह बाद दूसरे ही रविवार को प्रतिमा का इस प्रकार गायब हो जाना ग्रामीणों को आक्रोशित कर गया। वन नेशन वन एजुकेशन परिवार के संस्थापक अजय मोहन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि अराजक तत्वों द्वारा जानबूझकर मूर्ति हटाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते दोषियों की गिरफ्तारी कर पुनः प्रतिमा स्थापित नहीं कराता है तो ग्रामीणों के साथ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक मूर्ति का मामला नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं से जुड़ा विषय है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मूर्ति को पुनः स्थापित कराया जाए, ताकि गांव में सौहार्द और सम्मान की भावना बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टायर कारोबारी के हत्यारोपी का थाने में सरेंडर:मुरादाबाद में नमाज से लौटते कारोबारी को मारी थीं 3 गोलियां; भाई ने 4 पर दर्ज कराई FIR
    Next Article
    कानपुर देहात में दो बाइकें टकराईं:दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, घर का इकलौता था, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment