Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 30,500 की अवैध शराब पकड़ी गई:महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, जंक्शन और छिवकी स्टेशन पर कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती चोरी तथा अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जीआरपी ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30,500 रुपये की अवैध शराब बरामद की। यह कार्रवाई प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर की गई। पहली कार्रवाई छिवकी रेलवे स्टेशन पर हुई। प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी चौकी प्रभारी रामकरन सिंह और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसकी पहचान विवेक कुमार (18) पुत्र स्व. अशोक प्रसाद निवासी नया टोला गोविंदपुर, थाना फतुआ, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई। उसके पिट्ठू बैग से 20 कैन हंटर प्लेटिनम स्ट्रांग प्रीमियम बीयर (प्रत्येक 500 एमएल) बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 3500 रुपये है। दूसरी कार्रवाई प्रयागराज जंक्शन पर की गई। जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा और आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास एफओबी-1 के नजदीक एक महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास रखी नीले रंग की बोरी से 240 टेट्रा पैक ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 43.2 लीटर है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार महिला की पहचान शोभा देवी (40) पत्नी चंदन पासवान निवासी रांची टोला, पावर हाउस के पास, थाना नगर, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ट्रेनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। रेलवे के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। दोनों मामलों में जीआरपी प्रयागराज थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयाग संगीत समिति का 86वां दीक्षांत समारोह आयोजित:92 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड-सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया
    Next Article
    हनीमून के 11 दिन बाद मचाया बवाल, मरने के 24 घंटे के अंदर हुई 'जिंदा'...इस सुपर मॉडल की बोल्‍ड फोटो को Google ने भी कर दिया था बैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment