Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयाग संगीत समिति का 86वां दीक्षांत समारोह आयोजित:92 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड-सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था प्रयाग संगीत समिति ने अपने शताब्दी वर्ष उत्सव के तहत हाल ही में 86वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही। वर्ष 1926 में स्थापित प्रयाग संगीत समिति पिछले सौ वर्षों से भारतीय शास्त्रीय संगीत, गायन, वादन और नृत्य विधाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सत्र 2020-21 में 1,13,478 और सत्र 2021-22 में 1,15,739 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 92 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जिन्हें समारोह में गोल्ड और सिल्वर मेडल के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रेम कुमार मलिक, समिति के सचिव अरुण कुमार, श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हर्षित कुमार, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार और अपर निदेशक अजय किशोर ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद समिति के विद्यार्थियों ने श्री महेश्वर दयाल के निर्देशन में प्रार्थना “जय जगदीश हरे”, सरस्वती वंदना “वर दे वीणा वादिनी” और स्वागत गीत “मन की वीणा से गुंजित बने मंगलम” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में हारमोनियम पर अनिल कुशवाहा, सितार पर विद्या अग्नि और तबले पर दीपक साव ने संगत दी। समारोह में प्रवीण और प्रभाकर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड और सिल्वर मेडल प्रदान किए गए। गोल्ड मेडल पाने वालों में पूर्णिमा कर्मकार, राधिका कंवर, प्रियंका श्रीवास्तव, राजस्व किशोर, श्रेयसी कुंडू, मोमिता ठाकुर, शुभम पटवा, अवनीत शर्मा, अनीशा, निहारिका मिश्रा, आयुषी कुमार, सुरभि कॉल, वंशिका रावत, संस्कृति साहू, नेहा मिश्रा और आशीष राज सहित कई छात्र शामिल रहे। वहीं सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में सीमा विश्वास, रितिका अनीश, रेहान सिद्दीकी, आनंद त्रिपाठी, नयनिका गंगानी, मोहम्मद फरदीन हुसैन, कृति शांभवी शुक्ला, स्वाति जायसवाल, स्नेह लता, सुनिधि दास, दृष्टि सिंह, प्राची पांडेय, निकिता शर्मा और अनुराग राठौर सहित कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में सड़क हादसे में तीन की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दो बाइकें चपेट में आईं
    Next Article
    प्रयागराज में 30,500 की अवैध शराब पकड़ी गई:महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, जंक्शन और छिवकी स्टेशन पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment