Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अतीक के बेटे से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल:बोलीं- राजनीति न करें, मैं दुख के समय परिवार से मिली; 2 घंटे तक रहीं

    5 hours ago

    1

    0

    कौशांबी की सिराथू सीट से अपना दल की विधायक पल्लवी पटेल शुक्रवार शाम प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने हटवा गांव में अतीक अहमद के परिवार से मुलाकात की और अबान की मौत पर परिजनों को ढांढस बंधाया। इन दिनों अतीक का बेटा अहजम और बुआ परवीन कुरैशी हटवा में रह रही हैं। पल्लवी पटेल अपने समर्थकों के साथ अहजम के घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से काफी देर तक बातचीत की और उनका हाल जाना। अशरफ के बेटे-बेटियों से भी मुलाकात की। पल्लवी पटेल के अतीक परिवार से मिलने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुलाकात के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे मानवीय संवेदना से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब अतीक परिवार और उसके करीबियों में अबान की मौत को लेकर शोक का माहौल है। पल्लवी पटेल शाम चार बजे पहुंची थीं। सवा छह बजे वापस लौट आईं। पल्लवी पटेल ने कहा- परिवार में इतनी बड़ी गमी हुई है। उस परिवार से मिलने में क्या हर्ज है? मैंने अहजम और परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया और तसल्ली दी। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। पल्लवी ने उमर और अली के मुकदमों का स्टेट्स पूछा शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पल्लवी पटेल अपने समर्थकों के साथ अतीक के बेटे अहजम के घर पहुंचीं। विधायक ने परिवार के सदस्यों से काफी देर तक बातचीत की और उनका हाल जाना। अशरफ के बेटे-बेटियों से भी बातचीत की। पल्लवी ने अहजम से जेल में बंद उमर और अली के बारे में बात की। उनके बारे में जानकारी की। उनके मुकदमों और हालिया स्टेटस के बारे में जानकारी ली। साथ ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के संबंध में भी बातें की। हटवा और कब्रिस्तान में कौन-कौन आया था? इसे लेकर भी बात की। पल्लवी ने कहा कि अतीक अहमद के मेरे पिता सोनेलाल पटेल से बहुत गहरे रिश्ते थे। अतीक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वे चुनाव जीते और जनप्रतिनिधि रहे। परेशानी के वक्त में मैं उस परिवार से मिली हूं। फिलहाल राजनीति जैसी बातों वाला यह वक्त नहीं है। पल्ल्वी बोलीं- ये राजनीति करने का वक्त नहीं पल्लवी ने बताया कि अतीक अहमद और मेरे पिता सोनेलाल पटेल के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित पार्क में जब सोने लाल पटेल रैली करने आए थे। तब पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। तब मेरे पिता सोने लाल पटेल के हाथ-पैर में फ्रेक्चर हो गया था। उस समय अतीक अहमद अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मेरे पिता को अस्पताल में भर्ती कराया था। पल्लवी ने बताया कि बाद में अतीक अहमद अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उन्होंने अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। उस समय प्रतापगढ़ में भी अपना दल का एक विधायक जीता था। प्रयागराज में करीब 30 सीटों पर अपना दल के पार्षद चुने गए थे। ट्रोल हो रहे इमरान प्रतापगढ़ी अतीक के बेटे अबान की मौत पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोलिंग कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की हो रही है। फोटो, वीडियो, रील्स के जरिये इमरान प्रतापगढ़ी पर भद्दे कमेट्स हो रहे हैं। मुशायरों के मंच पर कभी इमरान प्रतापगढ़ी अतीक अमहद को अपना बड़ा भाई और बाप समान कहा करते थे। उनकी शायरी- शायद किसी का कोई ऐसा कद नहीं होगा, कई सदियों तलक कोई अतीक अहमद नहीं होगा, का वीडियो लगाकर ट्रोलिंग हो रही है। अतीक समर्थक, उसके बेटों के दोस्त अबान की मौत पर कुछ न बोलने से नाराज हैं। डिवाइडर से कार टकराने से अबान की हुई थी मौत अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा अबान 6 अगस्त को झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में उसके 4 और दोस्त थे। अबान कार की आगे वाली सीट पर बैठा था। कार उसका साथी जैद चला रहा था, जबकि अबान के पीछे सोनू बैठा था। झांसी से 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। हादसे में अबान (21) और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, तेज टक्कर से अबान के लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई थी। 8 अगस्त को अबान को प्रयागराज में पिता अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया था। तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने अबान को कंधा दिया था। भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अली-उमर को पैरोल मिली थी। इसके बाद पुलिस झांसी से अली और लखनऊ से उमर को लेकर आई थी। …………………… ये खबर भी पढ़िए अतीक के बेटे की कार कैसे पलटी, सामने आया VIDEO:लोडिंग वाहन को ओवरटेक किया, फिर डिवाइडर से टकराकर 10 फीट उछली अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। यह वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। अबान की कार का एक्सीडेंट 6 अगस्त को झांसी से 70 किमी पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में अबान (21) और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कांग्रेस कार्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस:शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, संविधान और भाईचारे की रक्षा का लिया संकल्प
    Next Article
    कल्याणपुर में रोडवेज बस ने बुजुर्ग को कुचला:सब्जी लेकर लौट रहे थे, सड़क पर गिरते ही मौके पर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment