Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में BJP MLC ने की हथियारों की पूजा:50 से ज्यादा बदूंक-पिस्टल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों पर लगाया तिलक; उतारी आरती

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने शस्त्र पूजन किया। उन्होंने अपने घर पर एक मेज पर 50 से अधिक हथियार और असलहे सजाए। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान शस्त्रों पर तिलक लगाया गया, पुष्प अर्पित किए गए और आरती उतारी गई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। वहीं, कुंडा विधायक राजा भैया ने भी लगातार दूसरे साल दशहरे पर अपने बेंती स्थित आवास पर शस्त्र पूजन किया था। उस दौरान 500 से अधिक देशी-विदेशी हथियार शामिल किए गए थे। अब सुरेंद्र चौधरी के शस्त्र पूजन का वीडियो सामने आया है। देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिखा? वीडियो में सुरेंद्र चौधरी कुर्ता-पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उनके साथ समर्थक भी मौजूद हैं। घर के बाहर रखी बड़ी मेज पर हथियार और तलवारें सजी दिखाई दे रही हैं। उन पर तिलक लगाया गया है और पुष्प अर्पित किए गए हैं। सुरेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज विजयादशमी के पावन अवसर पर निज निवास पर विधिवत शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। यह महापर्व हमें असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। मां भवानी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि वे हम सभी को अन्याय और बुराई से लड़ने की शक्ति, साहस और सद्बुद्धि प्रदान करें। अब जानिए एमएलसी सुरेंद्र चौधरी के बारे में… सुरेंद्र चौधरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं। सोरांव निवासी चौधरी ने 2014 में बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह पार्टी में मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने जिला पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाली है। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें सोरांव सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, अपना दल के साथ गठबंधन के तहत बाद में भाजपा ने यह सीट छोड़ दी। इसके बाद 2021 में भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का टिकट दिया। चुनाव जीतकर वह एमएलसी बने। दशहरे के दिन क्यों की जाती है शस्त्र पूजा? दशहरे के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस दिन क्षत्रिय राजाओं द्वारा अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए शस्त्रों की पूजा की जाती थी। बीएचयू के एस्ट्रो विभाग के प्रो. विनय कुमार पांडेय बताते हैं कि आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए अस्त्र-शस्त्र की जरूरत पड़ती है। भगवती दुर्गा ने दैत्यों का नाश किया और अपराजिता विजया के नाम से प्रसिद्ध होकर लोक में पूजी जाने लगी। इसलिए दशहरे के दिन यानी की विजयदशमी पर शौर्य के प्रतीक अस्त्र-शस्त्र सहित भगवती विजया का पूजन किया जाता है। ---------- ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट होगा: अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीसरी बार सहारनपुर पहुंची CBI, 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के लिए CBI की टीम तीसरी बार एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के सहारनपुर स्थित घर पहुंची है। एक्ट्रेस को 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया है। उन्हें सुबह 10:30 बजे देहरादून की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (CBI) की अदालत में पेश होना होगा। पढ़िए पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 22 अक्टूबर- आपके काम की खबर:भूमि अधिकार आंदोलन का उत्तर प्रदेश सम्मेलन, लामार्टिनियर फुटबाल लीग
    Next Article
    भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़े, VIDEO:बोले- तुम अखिलेश यादव के आदमी हो; जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment