Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़े, VIDEO:बोले- तुम अखिलेश यादव के आदमी हो; जूतों की माला पहनाकर जुलूस निकालो

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने बुधवार को राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिए। उससे कहा- तुम अखिलेश यादव से मिले हो, गरीब लोगों की बली क्यों चढ़ाना चाहते हो। बीज किसे भेज रहे थे, बताते क्यों नहीं। इनके लिए जूते की माला मंगाओ और लहंगा चुनरी पहनाकर जुलूस निकालो। ये ऐसे नहीं मानेंगे। चरखारी विधानसभा सीट से विधायक बृजभूषण चने के बीज की कालाबाजारी की शिकायत पर पहुंचे थे। मौके पर पिकअप में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी देखीं तो उनका पारा चढ़ गया। सवाल करने पर जब गोदाम प्रभारी सोनू यादव ठीक जवाब नहीं दे पाया तो विधायक ने एक के बाद एक 3 थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पिकअप और चने के बीज की बोरियों को जब्त कर लिया। कृषि विभाग की तहरीर पर पुलिस ने गोदाम प्रभारी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पिकअप से जब्त बीज कह कीमत 4 से 5 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर चरखारी का है। 2 तस्वीरें देखिए… कालाबाजारी की शिकायत पर समर्थकों के साथ पहुंचे पुलिस के मुताबिक, चरखारी स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में सरकारी बीज की कालाबाजारी की शिकायत पर विधायक बृजभूषण राजपूत समर्थकों के साथ पहुंचे। आरोप है कि गोदाम प्रभारी सोनू यादव की मौजूदगी में किसानों को फ्री बांटने के लिए आया बीज पिकअप में लादकर ले जाया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर उपकृषि निदेशक के निर्देश पर प्रभारी जिला कृषि अधिकारी बीसी विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वीडियो में क्या दिख रहा विस्तार से पढ़िए मामले में सामने आए 2.37 मिनट के वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि तुम लोगों से हम लोग परेशान हो गए हैं। सारे किसान तुम लोगों की इस हरकत की वजह से परेशान हैं। फिर उन्होंने उपकृषि निदेशक को फोन किया। अधिकारी से कहा- आप लोगों को कुछ पता नहीं है। न ही आप लोगों से पूछा और न कोई आदेश दिया। उन्होंने कहा- ये खुद भी कह रहा है कि न हमें डीडी ने आदेश दिया, न ही डीओ ने। ये यह भी नहीं बता रहा है कि क्या ये बीज दूसरे केंद्र प्रभारी ने मंगवाया है। ये मनगढ़ंत कहानी बना रहा है। इसके बाद उन्होंने गोदाम प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया। कहा- तुम्हे देवी आती है, तुम अंतर्यामी हो। विधायक बोले- अगर ये लोग नहीं समझे तो लठ पूजन करेंगे विधायक बृजभूषण राजपूत ने कहा- हमारे मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने देखा कि कृषि विभाग के बीज गोदाम पर एक पिकअप गाड़ी लोड हो रही है। जानकारी करने पर पता चला कि गोदाम बंद होने के बावजूद भी गोदाम प्रभारी चने के बीच की बोरियां गाड़ी में लोड कराके बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। इसकी सूचना मुझे दी। इसके बाद मैं मौके पर पहुंच गया। जब संज्ञान लिया तो पता चला कि बगैर अनुमति के बोरियां ले जाई जा रही हैं। पूछने पर गोदाम प्रभारी ने गुमराह करने का प्रयास किया। कहा कि दूसरे गोदाम में लेकर जा रहे हैं। तब हमने कुलपहाड़ के केंद्र प्रभारी से बात की तो पता चला कि वह झूठ बोल रहा है। फिर हमने जिला कृषि अधिकारी को पूछा कि क्या यह बोरियां आपके कहने से जा रही हैं तो उन्होंने भी मना कर दिया कि हमने कोई आदेश नहीं दिया है। अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा होगा, उन्हें जेल भेजा जाएगा। उनकी नौकरी खत्म होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम प्रभारी सोनू यादव कालाबाजारी का खेल रहा है। इसमें चपरासी और पिकअप चालक भी पकड़ा गया है। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इतना बड़ा काम कोई अकेले नहीं कर सकता। चेतावनी देता हूं कि अगर ये लोग नहीं समझे तो उनका लठ पूजन भी किया जाएगा। चरखारी कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने बताया- तहरीर के आधार पर सोनू यादव गोदाम प्रभारी, राधेश्याम साहू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मंत्री का काफिला रोक सुर्खियों में आए थे ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में BJP MLC ने की हथियारों की पूजा:50 से ज्यादा बदूंक-पिस्टल, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों पर लगाया तिलक; उतारी आरती
    Next Article
    कानपुर में कार से कुचलकर युवक को मार डाला:छत पर लिटाया, शीशे में हाथ फंसाकर 1.5 किमी तक दौड़ाते रहे, फिर रौंदकर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment