Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप:फाइव डे वीक, पुरानी पेंशन बहाली समेत 10 मांगों पर अड़े

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर सरकारी बैंकों के कर्मचारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल के कारण शहर के अधिकांश सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इंडियन बैंक की सिविल लाइन्स स्थित मुख्य शाखा पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में 'फाइव डे वीक' लागू करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और चारों नए श्रम कानूनों को समाप्त करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, असंगठित क्षेत्र व ठेका मजदूरों के लिए 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन तय करने की मांग भी की गई। अन्य मांगों में अप्रेंटिसशिप और अस्थायी नियोजन पर रोक लगाना, ठेका कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना तथा सभी वर्गों के श्रमिकों के लिए 9 हजार रुपये मासिक पेंशन व सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। नकदी जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य लेन-देन का काम नहीं हो सका, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों के अनुसार, इस हड़ताल के चलते करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने ग्रामीण बैंकों के निजीकरण के लिए प्रस्तावित आईपीओ वापस लेने तथा निजीकरण और विनिवेश की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी अपील की। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार लगातार बैंक कर्मियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला महासचिव मदन उपाध्याय ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य शिवम श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगों पर संज्ञान न लिए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सफाई कर्मचारियों ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन:संभल में वेतन-भत्तों की मांग, 9 मार्च को धरने की चेतावनी
    Next Article
    प्रतापगढ़ में 36 हजार की ठगी का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 6 हजार नकद और फर्जी नोट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment