Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 36 हजार की ठगी का खुलासा:पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, 6 हजार नकद और फर्जी नोट बरामद

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने एक अधेड़ से 36 हजार रुपये की ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को राजनारायणपुर आमापुर बेर्रा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 हजार रुपये नकद, एक पासबुक और नकली कागज के नोट बरामद किए हैं। यह घटना प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रानीगंज शाखा से एक अधेड़ ने 50,000 रुपये निकाले थे। घर जाते समय रानीगंज चौराहे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर विश्वास में लिया और 36,000 रुपये ले लिए। बदले में उसे एक थैली में नकली कागज के नोट देकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद पासबुक और पैसा वही है जो उसने रानीगंज में जामताली मोड़ रानीगंज चौराहे पर अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से ठगी की थी। नकली नोटों के बारे में उसने बताया कि वे इन्हीं नोटों का इस्तेमाल लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी करने के लिए करते हैं। आरोपी ने खुद को गरीब बताते हुए कहा कि वह अपने खर्चे और शौक पूरे करने के लिए साथी के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है। उसने यह भी बताया कि वे आज भी एक और घटना को अंजाम देने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप:फाइव डे वीक, पुरानी पेंशन बहाली समेत 10 मांगों पर अड़े
    Next Article
    श्रावस्ती में अवैध खनन पर कार्रवाई:प्रशासन सख्त अब तक 12 वाहन सीज, ओवरलोड गिट्टी-बालू परिवहन पर शिकंजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment