Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बारिश का असर बरकरार, आज भी स्कूल बंद:कई इलाकों में जलभराव, प्रशासन पानी निकालने में जुटा

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश का असर गुरुवार को भी दिखाई दे रहा है। देर रात और भोर में भी बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बारिश होने के बाद शहर के कई इलाकों में अब भी जलभराव है। सिविल लाइंस से लेकर करेली तक कई जगह सड़कें पानी में डूबी हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से जनरेटर लगाकर जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने का काम कराया जा रहा है। करेली, चकिया, जॉर्ज टाउन, राजापुर, मुंडेरा, नि रंजन डॉट पुल और चौफटका पुल समेत कई इलाकों में लोगों की परेशानी बनी हुई है। कई कॉलोनियों में पानी घरों के आसपास और अंदर तक पहुंच गया है। सड़क किनारे खड़ी कारें और बाइकें भी पानी में डूबी नजर आ रही हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को घुटनों तक पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। देखें तस्वीरें…… हॉस्टल छोड़कर घर लौटे छात्र जलभराव का असर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर भी पड़ा है। कई हॉस्टल और आसपास के इलाकों में पानी भरने के बाद छात्र अपना जरूरी सामान लेकर हॉस्टल छोड़कर घर लौट गए। कुछ जगहों पर ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंचने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 48 घंटे से जलभराव, अब भी नहीं मिली पूरी राहत लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी की निकासी नहीं हो सकी है। लोग पिछले करीब 48 घंटे से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। नगर निगम की टीमों की ओर से पंप और जनरेटर लगाकर पानी निकालने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद कई इलाकों में सड़कें और गलियां अभी भी पानी में डूबी हुई हैं। दोपहर बाद फिर तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। सुबह से बादल छाए हैं और दोपहर बाद फिर तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में पहले से जलभराव वाले इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। प्रशासन और नगर निगम के सामने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में छाए बादल,तापमान पहुंचा 31°C:गंगा का जलस्तर शीतला माता मंदिर तक पहुंचा, विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर्यटकों के लिए बंद
    Next Article
    कौशांबी में विवाद के बाद महिला कुएं में कूदी:पुलिस और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में सुरक्षित बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment