Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बादलों के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी:तापमान में बढ़ोतरी, आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों के साथ हल्की धूप है जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज दिन में तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, जिले के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। लोगों से मौसम को देखते हुए ही घर से निकलने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। पिछले एक सप्ताह से जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब बारिश थमने के साथ उमस फिर बढ़ गई है। तापमान में भी पिछले दिनों की तुलना में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए बारिश में भीगने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 34.8 लाख पौधों का होगा वृहद पौधारोपण अभियान:मियावाकी वन सहित आज जनपदभर में होगा वृहद पौधारोपण अभियान
    Next Article
    लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा ट्रक:मैदा भरी बोरियां लदी होने से ट्रक डूबा, 3 में से 2 लोगों को बाहर निकाला, एक लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment