Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बढ़ने लगी ठंड, AQI 200 पहुंचा:नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रदूषण, दिन में 30-31 डिग्री तापमान

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में धुंध के बीच सूरज निकला, लेकिन वातावरण साफ नहीं होने से धूप का असर कम रहा। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। रात में ओस और सुबह धुंध के कारण मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। दूसरी ओर, शहर में वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 तक पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। धुंध के कारण धूप की तपिश कम दशहरा के बाद से शहर के वातावरण में धुंध का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह भी कई इलाकों में धुंध छाई रही। सूरज निकलने के बाद भी वातावरण पूरी तरह साफ नहीं हुआ। इसके कारण धूप की तपिश कम महसूस हुई। दिन में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस होने लगी है। रात में ओस, सुबह ठंडक का एहसास प्रयागराज में रात के समय ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ओस पड़ने और सुबह धुंध छाने से वातावरण ठंडा महसूस हो रहा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर भी महसूस होने लगा है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ सकती है। ऐसे में सुबह-शाम बाहर निकलते समय मौसम के अनुसार कपड़े पहनने की जरूरत है। AQI 200 होने से सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता शहर में AQI 200 तक पहुंचने से हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषित हवा से अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को परेशानी हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तरकाशी में दो लोग लापता:मुजफ्फरनगर का युवक 9 दिन से गायब; MBA छात्रा बबीता पांडे साढ़े 4 महीने से लापता
    Next Article
    काशी में मौसम साफ, AQI 126:अगले सप्ताह से सुबह दिखेगा हल्का कोहरा, 5 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment