Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में चल रहा हेरोइन तस्करी का रैकेट:एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 64 लाख की हेरोइन पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में हेरोइन तस्करी के रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 64 लाख की हेरोइन संग एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसने बताया है कि हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड प्रयागराज के टैगोरटाउन में रहने वाला एक शख्स है और उसके जरिए ही इस रैकेट से जुड़े तस्कर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि अलग-अलग जिलों में भी हेरोइन की सप्लाई करते हैं। धूमनगंज का रहने वाला, कैंट से पकड़ा गया पकड़े गए तस्कर का नाम संदीप कुमार है। वह धूमनगंज के सुलेमसराय का रहने वाला है। एएनटीएफ के अनुसार, लंबे समय से प्रयागराज में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले रैकेट के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर टीम सुरागरशी में जुटी थी। मंगलवार को सूचना मिली कि हेरोइन तस्करी रैकैट का एक सदस्य कैंट के सप्लाई डिपो के पास पहुंचने वाला है। यहां वह किसी को हेरोइन की सप्लाई करने वाला है। स्कूटी से आया, रोकने पर भागने की कोशिश की इस पर टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की तो एक युवक स्कूटी लेकर आते दिखा। रुकने का इशारा करने पर उसने भागने की कोशिश की जिसके बाद उसे दौड़ाकर पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315.45 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछने पर उसने बताया कि हेरोइन वह टैगोरटाउन में चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के पास रहने वाले एक शख्स से लेकर आया है। एएनटीएफ के अनुसार, बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 64 लाख रुपये है। छोटी पुड़िया बनाकर होती है सप्लाई बताया कि उसे सुलेमसराय के रहने वाले ही उसके एक साथी ने टैगोरटाउन भेजा था। जिस युवक ने उसे हेरोइन थमाई, वह उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता। उसके बारे में उसका साथी ही बता सकता है। उसने यह भी बताया कि वह और उसका साथी हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसे प्रयागराज समेत अन्य इलाकों व जिलों में बेचते हैं। एएनटीएफ के मुताबिक, उसके कब्जे से 20 छोटी जिप वाली थैली, दो मोबाइल, एक स्कूटी व 2260 रुपये भी बरामद हुए हैं। पहले भी जा चुका है जेल गिरफ्तार तस्कर पहले भी जेल जा चुका है। 2022 में भी वह नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। 2021 में उस पर धूमनगंज थाने में हत्या का प्रयास का भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। 2023 में उसे अवैध हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागे:कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका, ग्राहकर बनकर देखने आए थे महिंद्रा XUV-300
    Next Article
    रवि किशन की वेब सीरीज 'साइको सैया' का ट्रेलर रिलीज:सांसद बोले- ये नंबर नहीं, दर्शकों का प्यार, सीरीज तोड़ सकती कई रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment