Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागे:कर्मचारी को चलती गाड़ी से फेंका, ग्राहकर बनकर देखने आए थे महिंद्रा XUV-300

    16 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में टेस्ट ड्राइवर के बहाने 4 युवक महिंद्रा की एसयूवी कार लेकर भाग गए। उसमें बैठे दुकान के कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज चेक किए। आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। आरोपियों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कार में बैठते दिखाई दे रहे हैं। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र को 'न्यू बाराबंकी कार बाजार का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, मंगलवार शाम ग्राहक बनकर 4 युवक सेकेंड हैंड गाड़ियों के शोरूम न्यू बाराबंकी कार बाजार पहुंचे थे।। चारों युवक पैदल ही कार बाजार पहुंचे थे। उन्होंने काफी देर तक गाड़ियां देखीं और अंत में महिंद्रा की XUV-300 पसंद की। युवकों ने गाड़ी की कंडीशन जांचने के लिए टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई। कार बाजार का एक कर्मचारी उन चारों युवकों के साथ गाड़ी में सवार होकर हाईवे की ओर निकला। कुछ ही दूरी तय करने के बाद युवकों ने कर्मचारी के साथ हाथापाई की। उसे चलती गाड़ी से सड़क पर धकेल दिया। इसके बाद वे कार लेकर भाग गए। लूटी गई गाड़ी की कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। घायल कर्मचारी ने तुरंत अपने मालिक को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वारदात कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि युवक पैंट-शर्ट और जूते पहने हुए थे। उनमें से एक ने हुडी पहन रखी थी। बदमाशों के चेहरे और उनकी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं, जिससे उनकी पहचान होने की संभावना है। कार बाजार संचालक ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बीच गंगा में नाव में लगी आग:इंजन में तेल डालते ही लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    प्रयागराज में चल रहा हेरोइन तस्करी का रैकेट:एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 64 लाख की हेरोइन पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment