Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन की वेब सीरीज 'साइको सैया' का ट्रेलर रिलीज:सांसद बोले- ये नंबर नहीं, दर्शकों का प्यार, सीरीज तोड़ सकती कई रिकॉर्ड

    17 hours ago

    1

    0

    रवि किशन की वेब सीरीज़ ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। कुछ ही दिनों में ट्रेलर को 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मेकर्स का दावा है कि वेब रिलीज तक यह आंकड़ा 35 मिलियन पार कर सकता है। यह ट्रेलर अमेज़न, नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कई चर्चित OTT शोज़ के ट्रेलरों से ज्यादा देखा जा चुका है। अमेजन स्टूडियो के प्रोजेक्ट्स में भी यह ट्रेलर फर्जी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इन बड़े शोज़ के बाद मजबूत स्थान ‘साइको सैयां’ अभी कुछ बड़े शोज़ के पहले सीजन के ट्रेलर व्यूज से पीछे है, जिनमें Heeramandi (70 मिलियन), Khakee: The Bihar Chapter (62 मिलियन), The Night Manager (52 मिलियन), IC 814: The Kandahar Hijack (45 मिलियन) और Rudra: The Edge of Darkness (40 मिलियन) शामिल हैं। कई लोकप्रिय शोज़ से आगे निकल चुका है रवि किशन ने जताया आभार रवि किशन ने ट्रेलर की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि दर्शकों का प्यार है। उनके मुताबिक, ‘साइको सैयां’ ऐसी कहानी है जो दिल को छूती है और दिमाग को झकझोर देती है। उन्होंने पूरी टीम और दर्शकों का धन्यवाद किया। जानिए कैसी है सीरीज़ की कहानी ‘साइको सैयां’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। इसमें प्यार, पागलपन, सच्चाई और समाज के अंधेरे पहलुओं को दिखाया गया है। ट्रेलर में रवि किशन का इंटेंस लुक, दमदार डायलॉग और तेज़ रफ्तार सीन दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। गन, गुलाब और रहस्यमयी माहौल ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। ट्रेलर की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और एडिटिंग की भी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। #PsychoSaiyyan ट्रेंड कर रहा है और दर्शक इसे अब तक का सबसे इंटेंस ट्रेलर बता रहे हैं। कब और कहां होगी रिलीज़ यह सीरीज़ जल्द ही अमेज़ॅन एम एक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगी। ट्रेलर की जबरदस्त सफलता को देखते हुए माना जा रहा है कि सीरीज़ को भी शानदार ओपनिंग मिल सकती है। ‘साइको सैयां’ ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है और अब सभी को इसकी स्ट्रीमिंग का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चल रहा हेरोइन तस्करी का रैकेट:एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 64 लाख की हेरोइन पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बहन को परीक्षा केंद्र से लेने के लिए जैथरा जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment