Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में चल रही तेज हवाएं, बारिश का अलर्ट जारी:सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए, मौसम हुआ ठंडा, तापमान में 4 से 7 डिग्री तक गिरावट

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद शुक्रवार देर रात से तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। रातभर चली हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश का दौर 27 सितंबर तक बने रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सिस्टम कलिंगापट्टनम के पास तट पार करने के बाद अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा के ऊपर अवदाब के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ भी ट्रफ के रूप में सक्रिय है। दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसी के चलते प्रयागराज मंडल समेत आसपास के जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है। 25 से 27 सितंबर तक बारिश का असर मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। 26 से 27 सितंबर के बीच कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है। 27 सितंबर को भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। 28 सितंबर से मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना है। तापमान में 4 से 7 डिग्री तक गिरावट लगातार बारिश और बादलों के कारण अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बारिश के साथ तापमान गिरने से दिन में उमस और गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवाओं और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश मौजूदा मानसून सीजन में 1 जून से 25 सितंबर तक प्रयागराज और प्रतापगढ़ में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। चित्रकूट में भी सामान्य से 60 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के तराई और पूर्वी हिस्सों में 65 से 85 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब इसका असर प्रयागराज मंडल में भी दिखाई दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में बार एसोसिएशन चुनाव की मतपेटियां लूटी गईं:हाईकोर्ट ने जिला जज को सौंपी पहचान की जिम्मेदारी, एसपी करेंगे जांच की निगरानी
    Next Article
    गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट:रुक-रुककर हवा बह रही, आसमान में घने बादल छाए, टेम्प्रेचर 28°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment